scorecardresearch
 

मुजफ्फरनगर में बुर्का पहनी युवती की सरेराह पिटाई, CCTV में कैद हुई घटना, आरोपी फरमान गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय बुर्का पहनी युवती के साथ मारपीट का CCTV वीडियो वायरल हुआ है. इसके बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक फरमान को गिरफ्तार कर लिया. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
X
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)
इस मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है (फोटो-ITG)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुर्का पहनी 19 वर्षीय युवती के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. कॉलेज जाते समय एक युवक ने युवती के साथ गाली-गलौज की और फिर उसकी पिटाई कर दी. घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी फरमान को गिरफ्तार कर लिया.

बुर्का पहनी युवती की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल CCTV फुटेज में एक युवक युवती के साथ मारपीट करता दिखाई दे रहा है. यह घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, 23 अक्टूबर को 19 वर्षीय युवती कॉलेज जा रही थी, तभी फरमान नाम के युवक ने उसे रास्ते में रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद आरोपी ने युवती के साथ मारपीट की. यह पूरी घटना पास के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी.

बताया जा रहा है कि आरोपी फरमान और पीड़ित युवती एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे. घटना वाले दिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद के दौरान फरमान ने कथित तौर पर अपना आपा खो दिया और युवती के साथ मारपीट शुरू कर दी.

Advertisement

आरोपी की इस हरकत को आसपास लगे CCTV कैमरे ने रिकॉर्ड कर लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया.

घटना के बाद पीड़ित युवती के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी. शिकायत के आधार पर सिविल लाइंस थाने में आरोपी फरमान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया.

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और मारपीट के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है.

इस मामले में मुजफ्फरनगर के एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि थाना सिविल लाइंस की साकेत चौकी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में बुर्का पहनी एक महिला के साथ एक व्यक्ति मारपीट करता दिखाई दे रहा था.

पुलिस ने जब वीडियो का संज्ञान लिया तो पता चला कि यह घटना तीन दिन पुरानी है. इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और लगातार उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए.

एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा के मुताबिक, युवती के साथ मारपीट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है.

Advertisement

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दोनों के बीच विवाद किस वजह से हुआ था और मारपीट की असल वजह क्या थी. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement