scorecardresearch
 

3 बच्चों की मां प्रेमी संग हो गई थी फरार, वापस लौटी तो पति ने हत्या कर खेत में दफना दिया शव

Bihar News: मुजफ्फरपुर की महिला की उसके पति ने हत्या कर दी और शव को खेत में दफना दिया. बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. जब वह वापस लौट आई तो पति ने हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया. महिला के तीन बच्चे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Advertisement
X
महिला की हत्या कर दफना दिया शव. (Representational image)
महिला की हत्या कर दफना दिया शव. (Representational image)

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया. बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी. जब वह वापस लौटी तो उसके पति ने हत्या कर दी. महिला के तीन बच्चे हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

जिले के सकरा थाना इलाके में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. फिर वह कुछ ही दिनों में लौट आई थी. महिला के वापस लौटने के बाद गांव में पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें ससुरालवालों ने उसे स्वीकार कर लिया. इसके बाद पति ने उसकी हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया और बच्चों के साथ घर से फरार हो गया. महिला के 2 बेटे और एक बेटी है. एक बेटी की शादी हो चुकी है. महिला के संबंध पति के साथ ठीक नहीं थे.

मृतका के भाई ने कहा कि ससुरालियों ने बहन की हत्या गला दबाकर की है. उसके बाद से ही सभी फरार हैं. रात में 11 बजे गांव के सरपंच ने बताया था कि बहन की लाश घर से 2-3KM दूर पड़ी है. इसके बाद जब वहां पहुंचे तो लाश मिट्टी में गड़ी थी, जिसे आज हम लोग निकाल लाए हैं. शरीर पर दाग था, उसके गर्दन पर निशान था.

Advertisement

डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. छानबीन कर दोषी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. जांच में ये बात सामने आई है कि लोगों ने पंचायत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की थी. जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement