scorecardresearch
 

बलिया में नाबालिग लड़की से बलात्कार के बाद सोशल मीडिया पर अपलोड किया वीडियो

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा पुलिस थाने के एक गांव में नाबालिग लड़की से बलात्कार की वारदात सामने आई है. 22 वर्षीय आरोपी ने बलात्कार के बाद अपने कुकृत्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को इस घटना के बारे में पता चला.

Advertisement
X
बलिया जिले के रसड़ा पुलिस थाने के एक गांव में नाबालिग लड़की से बलात्कार की वारदात सामने आई है.
बलिया जिले के रसड़ा पुलिस थाने के एक गांव में नाबालिग लड़की से बलात्कार की वारदात सामने आई है.

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रसड़ा पुलिस थाने के एक गांव में नाबालिग लड़की से बलात्कार की वारदात सामने आई है. 22 वर्षीय आरोपी ने बलात्कार के बाद अपने कुकृत्य का वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद लोगों को इस घटना के बारे में पता चला. पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. दो लोग हिरासत में लिए गए हैं. मुख्य आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है.

रसड़ा के सर्किल ऑफिसर (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि ये घटना 6 अगस्त को हुई है. पीड़िता और आरोपी एक ही गांव के हैं. पीड़िता किसी काम से गांव में एक अन्य लड़की के घर गई थी, जहां आरोपी कल्लू पहले से मौजूद था. उसने लड़की के साथ बलात्कार किया और इस कृत्य का वीडियो भी बना लिया. उसने पीड़िता को धमकी भी दी कि यदि उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा. इस वजह से वो डर गई.

डर की वजह से पीड़िता ने अपने परिवार वालों को घटना के बारे में नहीं बताया. लेकिन आरोपी ने सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया, जो कि वायरल हो गया. इसके बाद पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मुख्य आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है. उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है.

Advertisement

बताते चलें कि पिछले भी महीने जुलाई में भी बलिया में बलात्कार की एक सनसनीखेज घटना सामने आई थी. यहां आठ साल की बच्ची से रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था. इस जघन्य वारदात को अंजाम देने वाला पीड़िता का पड़ोसी ही था, जिसकी उम्र महज 13 साल थी. आरोपी पीड़िता को छत पर अकेले देखकर उसके साथ रेप किया फिर मौके से फरार हो गया. इसके बाद बच्ची ने आपबीती माता-पिता को बताई, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचना दी.

इसी तरह जून में भी यहां एक नाबालिग लड़की से रेप की घटना को अंजाम दिया गया था. तब पुलिस ने बताया था कि लड़की से बलात्कार करने और उसकी पिटाई करने के आरोप में 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद आरोपी को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव 12 साल की लड़की से रेप की घटना को अंजाम दिया गया. 

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement