scorecardresearch
 

'Toilet साफ करवाती हैं टीचर', आठवीं कक्षा की छात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

लखीमपुर खीरी के कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली 8वीं कक्षा की छात्रा ने टीचर्स पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रा ने बताया कि उससे जबरन स्कूल का Toilet साफ करवाया जाता है. जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसके धमकाया गया. शिकायत मिलने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की बात कही है.

Advertisement
X
आठवीं कक्षा की छात्रा है पीड़िता.
आठवीं कक्षा की छात्रा है पीड़िता.
स्टोरी हाइलाइट्स
  • आठवीं कक्षा में पढ़ती है पीड़ित छात्रा
  • परिजनों ने टीचर्स के खिलाफ की शिकायत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आठवीं कक्षा की छात्रा ने शिक्षकों पर स्कूल का Toilet साफ करवाने का आरोप लगाया है. छात्रा का कहना है कि उसे जबरन Toilet साफ करने के लिए कहा जाता है. जब उसने ऐसा करने से इनकार किया तो उसका नाम स्कूल से हटा देने की धमकी दी गई.

जहां एक तरफ, सूबे की योगी सरकार 'सब पढ़े सब बढ़ें' का नारा लगाते हुये सर्व शिक्षा अभियान चला रही है, तो वहीं लखीमपुर खीरी के बेहजम ब्लॉक स्थित कस्तूरबा गांधी गर्ल्स स्कूल से इस तरह की शिकायत सामने आने से पता लग रहा है कि कैसे कुछ टीचर्स सरकार के दावों की हवा निकाल रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने बताया कि स्कूल टीचर उससे शौचालय की साफ सफाई करवाती हैं. मना करने पर स्कूल से नाम काट कर भविष्य खराब करने की धमकी देती हैं.

बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय.
बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय.

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
छात्रा कुछ दिन तो यह सब सहन करती रही. लेकिन एक दिन उसने पूरी बात परिजनों को बताई. गुस्साए परिजनों ने मामले की शिकायत जिलाधिकारी को पत्र भेज कर की है. बेसिक शिक्षा अधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच कराए जाने की बात कही है. बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने कहा, ''हमें छात्रा के परिजनों से शिकायत मिली है कि उनकी बेटी से स्कूल में Toilet साफ करवाया जाता है. हम पूरे मामले की अच्छे से जांच कर रहे हैं. दोषी शिक्षकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.''

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement