scorecardresearch
 

देश में कोरोना के 2487 नए केस आए, 13 की मौत, एक्टिव केस 17.5 हजार से ज्यादा

Covid Cases In India: कोरोना वायरस के नए केस आना कम जरूर हो गए हैं, लेकिन संक्रमण से होने वाली मौतों में कमी आती नहीं दिख रही है. शनिवार के मुकाबले रविवार कोरोना के 371 मामले कम आए हैं, लेकिन मौत का आकड़ा बढ़ गया है.

Advertisement
X
सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर
स्टोरी हाइलाइट्स
  • शनिवार के मुकाबले 371 नए मामले कम दर्ज किए गए
  • मरने वालों की संख्या शनिवार के मुकाबले ज्यादा

Covid Cases In India: पिछले कुछ दिनों तक कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी के बाद अब केस कम होते दिख रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 2,487 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इससे पहले शनिवार को 2,858 नए मामले आए थे. यानी, रविवार को शनिवार की तुलना में 371 मामले कम दर्ज किए गए हैं.

हालांकि, कल की तुलना में कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. शनिवार को देशभर में संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई थी तो वहीं रविवार को मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है. इसके साथ ही अब तक देश में संक्रमण की वजह से मरने वालों की तादाद 5 लाख 24 हजार 214 हो गई है. देश में अब तक कोरोना के 4 करोड़ 31 लाख 21 हजार 599 मामले सामने आ चुके हैं. एक्टिव केस की बात करें तो देश में अब कोरोना के 17 हजार 692 एक्टिव केस हैं.

शनिवार को सबसे अधिक मामले दिल्ली से आए थे. यहां 899 संक्रमित मरीज मिले थे. वहीं, हरियाणा (439), केरल (419), महाराष्ट्र (263) और उत्तर प्रदेश में 175 केस मिले थे. जानकारी के मुताबिक, 76.8% नए मामले इन पांच राज्यों से सामने आए थे, जिनमें अकेले दिल्ली में 31.46 फीसदी केस थे. फिलहाल भारत में रिकवरी रेट 98.74% है. 

Advertisement

शनिवार को IIM कोलकाता में 28 छात्र और स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. कोविड-19 की चपेट में कितने स्टूडेंट्स और कितने स्टाफ के लोग हैं, इसकी जानकारी सामने नहीं आई. कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के मुताबिक, केएमसी कोविड-19 केस को ट्रैक करने के लिए टेस्ट कियोस्क लगाएगी. अगर आईआईएम अथॉरिटी कोविड टेस्ट के लिए प्राइवेट लैब तैयार करती है तो कैंपस को कंटेनमेंट जोन बनाया जा सकता है.

Advertisement
Advertisement