कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार से देश में हाहाकार मचा हुआ है. ऐसे में कर्नाटक के बेलागावी जिले से हैरान कर देने वाली खबर आई है जहां आधा गांव ही कोविड-19 की चपेट में है.
बेलागावी जिले के अबानल गांव में करीब आधे लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. मंगलवार को यह जानकारी सामने आई.
कोरोना पॉजिटिव पाए गए ज्यादातर लोग अभी हाल ही में महाराष्ट्र के एक त्यौहार में भाग लेकर वापस अपने गांव लौटे हैं.