scorecardresearch
 
Advertisement
उत्तर प्रदेश

उन्नाव: कोविड अस्‍पताल में एक साथ 9 मौतें, पांच दिन में 25 लोग तोड़ चुके हैं दम

उन्नाव के कोविड अस्‍पताल में एक साथ नौ मौत
  • 1/5

कोरोना वायरस की दूसरी लहर पूरे देश में कहर ढा रही है. यूपी के उन्नाव जनपद से एक दर्दनाक खबर ने हर किसी के हौसले तोड़ दिए. बुधवार को नवाबगंज स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में कोरोना से नौ लोगों की मौत से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि यहां की स्थिति बेहद खराब है और आने वाले दिनों में मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है. 

उन्नाव के कोविड अस्‍पताल में एक साथ नौ मौत
  • 2/5

एक साथ नौ लोगों की मौत के बाद जिला प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है. वहीं  कोरोना मरीजों ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया है. जिसमें वो बोल रही हैं कि इस मेडिकल सेंटर में उन्हें इलाज नहीं मिल रहा है और सांस की तकलीफ होने के बाद भी ऑक्सीजन नहीं दी जाती है. जिसकी वजह से आने वाले में और भी ज्यादा मौते होंगी.

उन्नाव के कोविड अस्‍पताल में एक साथ नौ मौत
  • 3/5

उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कॉलेज में भर्ती नौ कोरोना संक्रमितों की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और पर्याप्त ऑक्सीजन के साथ दवा न देने से मरीजों की मौत का आरोप लगाया और कोविड हॉस्पिटल गेट पर जमकर हंगामा किया. 

Advertisement
उन्नाव के कोविड अस्‍पताल में एक साथ नौ मौत
  • 4/5

सरस्वती मेडिकल कॉलेज में अब तक कोरोना से संक्रमित 470 लोगों को भर्ती कराया जा चुका है. मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल हुई हैं. जिसकी वजह से लोग दम तोड़ रहे हैं. पिछले पांच दिन में इस अस्पताल में 25 लोगों की मौत हो चुकी है. 

उन्नाव के कोविड अस्‍पताल में एक साथ नौ मौत
  • 5/5

वहीं इस मामले में सीएमओ डॉक्टर आशुतोष का कहना है कि सरस्वती मेडिकल कॉलेज लेवल-2 कोविड होस्पिटल है. इसमें जो 9 कोविड मरीजों की मौत हुई है जो काफी दुखद है, यह सभी मरीज उन्नाव के थे. जो मरीज आए थे वो सभी कोरोना पॉजिटिव थे साथ ही दोनों फेफड़ों में निमोनिया और एआरडीएस से पीड़ित थे. सभी मरीजों को सरकारी एंबुलेंस के द्वारा लाया गया और आईसीयू में भर्ती कराया गया था. अस्पताल में भर्ती के दौरान मरीजों स्थिति काफी गंभीर थी. सभी को ऑक्सीन पर रखा गया था. अस्पताल में ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. मरीजों का कोविड प्रोटोकॉल द्वारा इलाज किया गया था. लेकिन मरीजों को बचाया नहीं जा सका.  

Advertisement
Advertisement