scorecardresearch
 

Saria Price Fall: तपती गर्मी में पिघला सरिया का दाम, सस्ते में बन जाएगा घर, इतना हुआ सस्ता

Saria Price Fall: घर बनवाने के खर्च में अहम रोल निभाने वाला सरिया लगातार सस्ता हो रहा है और मुंबई से लेकर गोवा तक इसका भाव औंधे मुंह गिरा है. अभी इस जरूरी चीज को खरीदने से कंस्ट्रक्शन खर्च में काफी कमी आ सकती है.

Advertisement
X
सरिया की कीमतों में तगड़ी गिरावट. (File Photo: ITG)
सरिया की कीमतों में तगड़ी गिरावट. (File Photo: ITG)

अपने सपनों का आशियाना बनवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो ये शानदार मौका है. तपती गर्मी में सरिया का प्राइस भी लगातार पिघलता जा रहा है यानी हाउस कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में अहम और बड़ा रोल निभाने वाला सरिया लगातार सस्ता हो रहा है. बीते मई महीने में तगड़ी गिरावट के बाद जून महीने में भी इसके दाम तेजी से घटे हैं. मुंबई, गोवा से लेकर चेन्नई तक सरिया का भाव गिरने से घर बनवाना सस्ता हो गया है. 

मजबूती के साथ खर्च में भी बड़ा रोल
हाउस कंस्ट्रक्शन की बात होती है, तो इसमें सरिया का उपयोग सिर्फ घर की मजबूती के लिहाज से ही जरूरी नहीं होता है, बल्कि इसकी कीमत में रोजाना आने वाला उतार-चढ़ाव सीधे घर बनवाने पर आने वाले खर्च में बदलाव लाने वाला साबित होता है. बीते कुछ दिनों में TMT Saria का प्राइस तेजी से गिरता जा रहा है.

आमतौर पर घर बनवाने का प्लान करने वाले भी इसी इंतजार में रहते हैं कि सरिया, सीमेंट, ईंट जैसे अहम बिल्डिंग मैटेरियल्स के रेट कम हों. अगर आप भी इस लिस्ट में हैं, तो फिर आपका इंतजार काम आया है. आज के समय में सबसे महंगे सौदों में शामिल हाउस कंस्ट्रक्शन का खर्च घट रहा है. 

बीते कुछ समय में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के चलते बीते मार्च और अप्रैल महीने में सरिया लगातार महंगा हुआ था, तो वहीं युद्ध खत्म होने से इस जरूरी चीज की कीमत में गिरावट देखने को मिला था. ऐसे में अगर आप अपना घर बनवाने की तैयारी कर रहे हैं, तो सबसे पहले सरिया के अपडेटेड रेट्स जान लेना जरूरी है.

Advertisement

सरिया के लेटेस्ट रेट (प्रति मीट्रिक टन 18% जीएसटी के बिना)

शहर (राज्य) 24 अप्रैल 2026 20 मई 2026 27 जून 2026
रायपुर 46,600 रुपये 42,500 रुपये 41,400 रुपये
रायगढ़ 46,500 रुपये 42,000 रुपये 40,800 रुपये
भावनगर 53,100 रुपये 48,500 रुपये 45,000 रुपये
राउरकेला 47,500 रुपये 43,000 रुपये 41,800 रुपये
हैदराबाद 50,300 रुपये 46,200 रुपये 43,000 रुपये
चेन्नई 51,800 रुपये 49,000 रुपये 45,800 रुपये
मुंबई 51,200 रुपये 47,300 रुपये 44,700 रुपये
जालना 52,300 रुपये 46,400 रुपये 45,100 रुपये
गोवा 54,500 रुपये 51,500 रुपये 46,900 रुपये

खरीदने से पहले ऐसे चेक करें रेट
Sariya Price में रोजाना आधार पर बदलाव होता है और आप अपने शहर की लेटेस्ट कीमतों को घर बैठे ही आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए आयरनमार्ट की वेबसाइट (ayronmart.com) पर जाना होगा और इसमें TMT सरिया के लेटेस्ट रेट अपडेट की पूरी जानकारी मिल जाएगी. बता दें कि वेबसाइट पर बताई गई कीमतें सरिया पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी से अलग होती हैं और इसके जुड़ने से ये बढ़ जाती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement