scorecardresearch
 

Saria Price Fall: और सस्ता हो गया सरिया, सस्ते में बनकर तैयार होगा घर, खरीदकर रख लें

Saria Price Fall: सरिया की कीमतों में देश के तमाम शहरों में तेज गिरावट आई है यानी ये जरूरी बिल्डिंग मैटेरियल सस्ता हो गया है. इससे आपकी House Construction Cost में कमी आ सकती है.

Advertisement
X
सरिया की कीमतें गिरने से घर बनवाने पर होगा कम खर्च. (Photo: File/ITG)
सरिया की कीमतें गिरने से घर बनवाने पर होगा कम खर्च. (Photo: File/ITG)

आज के समय में अपना घर बनवाना सबसे महंगे सौदों में शामिल हो चुका है. पहले जमीन खरीदने के लिए मोटी रकम खर्च करनी होती है, फिर उसपर अपने सपनों का आशियाना खड़ा करने के लिए हाउस कंस्ट्रक्शन पर तगड़ा पैसा खर्च (House Construction Cost) होता है. ऐसे में घर तैयार करवाने का प्लान कर रहे ज्यादातर इसमें इस्तेमाल होने वाले सरिया, सीमेंट, ईंट समेत अन्य बिल्डिंग मैटेरियल्स के सस्ता होने का इंतजार करते हैं.

अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो फिलहाल ये रंग लाया है, क्योंकि मुबई से गोवा तक तमाम शहरों में सरिया का दाम गिर (Sariya Price Fall) गया है. गौरतलब है कि सरिया का घर बनवाने में बड़ा रोल होता है, जहां एक ओर ये घर की मजबूती के लिए सबसे जरूरी बिल्डिंग मैटेरियल में शामिल है, तो वहीं ये खर्चीला भी है और इसकी कीमत में उतार-चढ़ाव आपके हाउस कंस्ट्रक्शन पर होने वाले खर्च का बोझ घटा-बढ़ा देता है. 

लगातार गिर रहा Saria का दाम
बीते कुछ समय से TMT Saria का प्राइस लगातार टूटता हुआ नजर आ रहा है. तमाम शहरों में ये सस्ता हो गया है. मई महीने में तेज गिरावट के बाद जून महीने की शुरुआत से ही ये टूटता नजर आया है. अलग-अलग शहरों में इसकी कीमत में आए बदलाव पर नजर डालें, तो...

Advertisement

सरिया की कीमत (18% GST के बिना प्रति मीट्रिक टन)

शहर  24 अप्रैल 20 मई 5 जून 
रायपुर 46,600 रुपये 42,500 रुपये 41,700 रुपये
रायगढ़  46,500 रुपये 42,000 रुपये 41,100 रुपये
भावनगर 53,100 रुपये 48,500 रुपये 46,900 रुपये
राउरकेला 47,500 रुपये 43,000 रुपये  42,100 रुपये 
हैदराबाद 50,300 रुपये   46,200 रुपये 44,400 रुपये
चेन्नई 51,800 रुपये 49,000 रुपये 46,200 रुपये
मुंबई 51,200 रुपये 47,300 रुपये  45,900 रुपये
जालना 52,300 रुपये 46,400 रुपये 45,500 रुपये
गोवा 54,500 रुपये 51,500 रुपये 49,000 रुपये

 

इन शहरों के अलावा देश के कई अन्य शहरों में भी इस जरूरी बिल्डिंग मैटेरिल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. सरिया का भाव दिल्ली में गिरकर 47,200 रुपये, जयपुर में 46,300 रुपये, इंदौर में 48,100 रुपये, कोलकाता में 41,500 रुपये प्रति मीट्रिक टन हो गया है. 

 

खरीदारी से पहले चेक कर लें रेट 
Saria Price में हर रोज बदलाव होता है औऱ इसकी अपडेटेड कीमतें अपने शहर में आप आसानी से पता कर सकते हैं. इसके लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं, बल्कि मोबाइल या लैपटॉप पर जान सकते हैं. इसके लिए आपको आयरनमार्ट की वेबसाइट (ayronmart.com) पर जाना होगा और इसमें TMT सरिया के लेटेस्ट रेट अपडेट की पूरी जानकारी मिल जाएगी. बता दें कि वेबसाइट पर बताई गई कीमतें सरिया पर लगने वाले 18 फीसदी जीएसटी से अलग होती हैं और इसके जुड़ने से ये बढ़ जाती हैं.   

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement