scorecardresearch
 

मत खरीदें सोना... PM मोदी की अपील, लेकिन गोल्‍ड खरीदने की मची होड़! जानिए वजह

सोना की डिमांड तेजी से बढ़ी है. ज्‍वेलरी की दुकानों पर सोने की बिक्री में 20 फीसदी का इजाफा हुआ है. यह खरीदारी ऐसे समय में बढ़ी है, जब पीएम मोदी ने 1 साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है.

Advertisement
X
सोने के गहने की बिक्री में उछाल. (Photo: PTI)
सोने के गहने की बिक्री में उछाल. (Photo: PTI)

मिडिल ईस्‍ट में चल रहे तनाव से देश पर संकट ना आए, इसके लिए पीएम मोदी ने देशवासियों से कुछ अपील की है. ताकि कम से कम फॉरेक्‍स रिजर्व खर्च हो. PM मोदी ने लोगों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील की है, जिसके बाद कुछ बाजारों में तो शांति देखने को मिली. 

लेकिन पूरे भारत में ज्‍वेलरी की दुकानों पर शादी और दुल्‍हन के लिए सोना खरीदने की होड़ मची हुई है. लोग पैनिक में सोने-चांदी की खूब खरीद रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय अर्थव्यवस्था पर खाड़ी युद्ध के असर को कम करने के लिए खर्च में कटौती के उपायों के तहत, कंज्‍यूमर से एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी. इसके बाद पूरे भारत में शादी के गहनों की घबराहट में खरीदारी शुरू हो गई है.

गहने खरीदने की मची होड़ 
इकोनॉमिक्‍स टाइम्‍स के मुताबिक ज्‍वेलर्स ने बताया कि कस्‍टमर्स जून में शुरू होने वाले और अगस्त के मध्य तक चलने वाले शादी के सीज़न से पहले, किसी भी संभावित नीतिगत बदलाव से बचने के लिए गहने खरीदने की होड़ में लगे हैं. बिक्री में इस उछाल की मुख्य वजह आयात शुल्क में बढ़ोतरी, गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) में बढ़ोतरी, या सोने की खरीद पर और ज्‍यादा पाबंदियां लगने का डर है. 

Advertisement

2 दिनों में इतनी बढ़ी गोल्‍ड की सेल
ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल के चेयरमैन राजेश रोकड़े ने कहा कि पिछले दो दिनों में शादी के गहनों की बिक्री एवरेज डेली सेल के मुकाबले 15%-20% बढ़ गई है. इंडस्‍ट्री के अधिकारियों ने बताया कि एवरेज, बड़ी ज्‍वेलरी चेन की डेली सेल हर स्‍टोर करीब 25 लाख रुपये तक पहुंच सकती है, जबकि  मध्यम आकार के ज्वैलर्स की डेली सेल आमतौर पर ₹15 लाख से ₹18 लाख के बीच रहती है. 

पैनिक में गहने जमा करने में जुटे खरीदार 
पीएम मोदी की अपील के बाद घबराए हुए खरीदार सोने के गहने जमा करने की होड़ में हैं. ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से मुलाकात का समय मांग रही है. 

जोस अलुक्कास के मैनेजिंग डायरेक्टर वर्गीस अलुक्कास ने कहा कि कुछ लोग तो नवंबर-दिसंबर में होने वाली शादियों के लिए भी खरीदारी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें यह डर  है कि सरकार सोने की खरीद पर रोक लगा सकती है. देश के सबसे बड़े बुलियन और ज्वैलरी हब में से एक, मुंबई के बाजारों में व्यापारियों का अनुमान है कि पिछले दो दिनों में बिक्री में लगभग 20% की बढ़ोतरी हुई है. 

Advertisement

सोने-चांदी की कीमतों में तेज उछाल
गौरतलब है कि इस बीच केंद्र सरकार ने सोने-चांदी जैसी कीमती धातुओं पर इम्‍पोर्ट ड्यूटी को 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है. इस खबर के बाद MCX पर गोल्‍ड की कीमतों 11,000 रुपये की तेजी और सिल्‍वर की कीमतों में 22,000 रुपये की तेजी देखने को मिली.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement