एक गैर सरकारी संस्था अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को जयपुर स्थित चांदपोल स्थित सरकारी जनाना अस्पताल में जन्म लेने वाली बच्चियों को 5100 रुपये की एफडी प्रदान करेगी.
वुमन ऑफ इंडिया शोइंग ह्यूमेनिटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा सेठी ने शनिवार को बताया कि नवजात बच्चियों का भविष्य सुनिश्चित करने के लिए 5100 रुपये की एफडी प्रदान की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य की महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री अनिता भदेल करेंगी.
इनपुट: भाषा