scorecardresearch
 

ग्लेनमार्क ने पेश की कैंसर के इलाज की दवा के लिए EMI योजना

मुंबई की कंपनी ने इस योजना में अपनी दो दवाओं- प्रॉस्टेट कैंसर के लिए एबिराप्रो और विभिन्न किस्म के कैंसर के लिए एवरमिल को शामिल किया है.

Advertisement
X
महंगी दवा के लिए EMI योजना
महंगी दवा के लिए EMI योजना

ग्लेनमार्क फार्मासूटिकल्स ने कैंसर रोगियों के लिए दवा की कीमत का किस्तों में भुगतान की योजना शुरू की है. कंपनी का कहना है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि रोगी अपना इलाज बरकरार रख सकें और दवाओं की भारी-भरकम लागत से उबर सके.

मुंबई की कंपनी ने इस योजना में अपनी दो दवाओं- प्रॉस्टेट कैंसर के लिए एबिराप्रो और विभिन्न किस्म के कैंसर के लिए एवरमिल को शामिल किया है. फिलहाल, 120 के पैक में 250 मिलीग्राम के एबिराप्रो की कीमत 39,990 रुपये है. इसके अलावा 60 टैबलट के पैक की कीमत 19,995 रुपये और 30 टैबलट के पैक की 9,998 रुपये है.

कंपनी के 10 मिलीग्राम की एवरमिल की 10 29,965 रुपये, जबकि पांच मिलीग्राम की 10 टैबलट के पैक की कीमत 19,900 रुपये है. ग्लेनमार्क फार्मा के अध्यक्ष और भारतीय कारोबार के प्रमुख सुजेश वासुदेवन ने कहा, 'दवा महंगी होने के कारण रोगी इलाज नहीं पूरा कर पाते थे या बीच में ही छोड़ देते थे. ग्लेनमार्क ऑन्कॉलजी मुफ्त दवा मुहैया कराने के लिए कुछ जरूरतमंद रोगियों का चुनाव करता है. ईएमआई, रोगियों को इलाज बरकरार रखने की दिशा में एक और कदम है.'

Advertisement

12 शहरों में है यह सुविधा
उन्होंने कहा कि कंपनी ने जल्द ही कैंसर की महंगी दवाओं के लिए लचीली भुगतान योजना पेश करने की योजना बनाई है. एबिराप्रो और एवरमिल को कुछ महीने से लेकर एक साल या इससे भी अधिक समय तक लेना होता है; दोनों की जिंदगी के लिए महत्वपूर्ण हैं. कंपनी यह योजना देश के 12 शहरों में पेश कर रही है, जिनमें बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोचिन, कोलकाता, चेन्नै, इंदौर, जयपुर, नई दिल्ली और चंडीगढ़ शामिल हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement