scorecardresearch
 

EPFO Withdrawal: UPI से तभी मिलेगा PF का पैसा, जब आप कर लेंगे ये 5 काम

यूपीआई के जरिए पीएफ विड्रॉल का नियम जल्‍द आ रहा है. हालांकि, इससे पहले आपको कुछ काम फटाफट निपटा लेना चाहिए, नहीं तो यूपीआई से PF निकालना जटिल हो सकता है.

Advertisement
X
जल्‍द यूपीआई के जरिए पीएफ की निकासी. (Photo: AI Generated)
जल्‍द यूपीआई के जरिए पीएफ की निकासी. (Photo: AI Generated)

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन (EPFO) अपने सदस्‍यों के लिए क्‍लेम सेटलमेंट को आसान बनाने के लिए यूपीआई को रोलआउट करने जा रहा है. जल्‍द ही ईपीएफओ इसे लॉन्‍च कर सकता है, जिसके बाद हर सदस्‍य UPI का यूज करके पीएफ से पैसा निकाल सकता है. 

केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने इसकी जानकारी दी है. EPFO 3.0 के तहत सदस्य अपने UPI से जुड़े बैंक खाते में सीधे PF की रकम ट्रांसफर कर सकते हैं. इस सर्विस की टेस्टिंग भी पूरी हो चुकी है. हालांकि, इन सभी चीजों के बावजूद अगर आप पांच बड़े काम नहीं करते हैं, तो यूपीआई के जरिए पीएफ से पैसा नहीं निकाल पाएंगे. आइए जानते हैं कौन-कौन से पांच काम हैं... 

1. एक्टिव होना चाहिए UAN: पीएफ का पैसा आप तभी निकाल पाएंगे, जब आपका यूएएन नंबर एक्टिव होगा. ऐसे में यूपीआई के जरिए पीएफ ट्रांसफर शुरू होने से पहले कर्मचारियों को यह तय कर लेना चाहिए कि उनका UAN नंबर एक्टिव है या नहीं. अगर UAN एक्टिव नहीं है तो PF सेवाओं, KYC सत्यापन, निकासी और नई डिजिटल सुविधाओं का इस्तेमाल करने में समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है. 

Advertisement

अगर आप पासवर्ड भूल गए हैं या रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर बदल गया है तो उसे भी अपडेट कर लेना चाहिए. नहीं तो यूपीआई से पीएफ निकालते समय दिक्‍कत आ सकती है. 

2. पर्सनल जानकारियां अपडेट: पीएफ क्‍लेम में सबसे ज्‍यादा दिक्‍कत नाम चेंज, डेट ऑफ बर्थ या अन्‍य पर्सनल जानकारी में अंतर की वजह से आती है. ईपीएफओ के रिकॉर्ड में दर्ज नाम, डेट ऑफ बर्थ और अन्‍य आधार कार्ड से मिलना चाहिए. इसके साथ ही आधार और PAN दोनों UAN से लिंक्‍ड और वेरीफाई होने चाहिए. अगर पीएफ लिंक नहीं है तो पीएफ निकालने पर ज्‍यादा टैक्‍स कट सकता है.  

3. बैंक अकाउंट डिटेल: UPI बेस विड्रॉल में बैंक अकाउंट की जानकारी सबसे खास होगी. ईपीएफओ पोर्टल पर दर्ज बैंक अकाउंट नंबर, IFSC कोड और अकाउंट होल्‍डर्स का नाम सही होना चाहिए. अगर अकाउंट बंद हो चुका है या गलत नाम या नंबर है तो आपका पेमेंट रुक सकता है. साथ ही आपको अपने अकाउंट पर UPI एक्टिव और केवाईसी अपडेट की भी डिटेल चेक कर लेना चाहिए. 

4. मोबाइल नंबर अपडेट: यूपीआई से जुड़े ट्रांजैक्‍शन में ओटीपी के जरिए पहचान वेरीफाई किया जा सकता है. इस कारण आधार से लिंक मोबाइल नंबर, UAN में दर्ज मोबाइल नंबर और यूपीआई से जुड़े मोबाइल नंबर एक्टिव होना चाहिए. 

Advertisement

5. नौकरी का रिकॉर्ड और नॉमिनी: कर्मचारी को अपने ईपीएफ अकाउंट में दर्ज नौकरी का पूरा रिकॉर्ड भी एक बार चेक कर लेना चाहिए. कई बार नौकरी छोड़ने की तारीख अपडेट नहीं होती है, पुराने पीएफ अकाउंट लिंक नहीं होते या एक से ज्‍यादा पीएफ अकाउंट बने रहते हैं. ऐसे में क्‍लेम सेटलमेंट में देरी हो सकती है.  

इसके साथ ही नॉमिनी भी अपडेट होना चाहिए. अगर नॉमिनी की जानकारी पुरानी या अधूरी है तो किसी भी इमरेंजी में क्‍लेम प्रॉसेस जटिल हो सकती है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement