scorecardresearch
 

Akshaya Tritiya Gold Buying: अक्षय तृतीया पर खरीद रहे Gold, पहले जान लें ये खास बातें, फायदे में रहेंगे

Akshaya Tritiya के मौके पर सोने की खरीदारी को शुभ माना जाता है और सर्राफा दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है. किसी भी पर्व के मौके पर Gold खरीदते समय सावधानी बरतना जरूरी होता है.

Advertisement
X
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदते समय बरतें सावधानी. (Photo: ITG)
अक्षय तृतीया पर सोना खरीदते समय बरतें सावधानी. (Photo: ITG)

अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya) के मौके पर सोना खरीदने का प्लान है, तो खरीदारी से पहले इसे लेटेस्ट रेट से लेकर सोने की शुद्धता जांचने के तरीके तक के बारे में जान लेना जरूरी है. भारत में सोना खरीदना परंपरा से जुड़ा हुआ भी है और अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी (Gold Buying On Akshaya Tritiya) का खास महत्व है और इसे शुभ माना जाता है. बता दें कि इस खास पर्व से पहले सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है. एमसीएक्स पर सिल्वर प्राइस 14,000 रुपये से ज्यादा बढ़ा है, तो सोना भी चमका है. घरेलू बाजार में भी कीमती धातुओं के भाव बढ़े हैं. राहत भरी बात ये है कि दोनों कीमती धातुएं ताजा बढ़ोतरी के बावजूद अपने हाई से काफी सस्ती मिल रही हैं.

सबसे पहले जान लें Gold Rate
अक्षय तृतीया पर सोने की खरीदारी शुभ मानी जाती है और सर्राफा दुकानों पर या वायदा कारोबार में चांदी खरीदने की होड़ रहती है. हालांकि, रविवार के मौके पर एमसीएक्स पर ट्रेडिंग बंद है, लेकिन अगर आप घरेलू बाजार में गोल्ड ज्वेलरी (Gold Jewellery) खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com पर अपडेटेड रेट देख लेना जरूरी है. 

सोने की क्वालिटी गोल्ड रेट (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट गोल्ड 1,51,660 रुपये/10 ग्राम
22 कैरेट गोल्ड 1,48,020 रुपये/10 ग्राम
20 कैरेट गोल्ड 1,34,970 रुपये/10 ग्राम
18 कैरेट गोल्ड 1,22,840 रुपये/10 ग्राम
14 कैरेट गोल्ड 97,820 रुपये/10 ग्राम

बता दें कि घरेलू मार्केट में आईबीजेए द्वारा अपडेट किए जाने वाले ये रेट्स समान होते हैं, लेकिन जब आप ज्वेलरी खरीदने के लिए जाते हैं, तो फिर आपको इस पर लागू जीएसटी (Gold GST) के अलावा मेकिंग चार्ज भी देना होता है, जो विभिन्न राज्यों शहरों में अलग-अलग हो सकता है. इनके जुड़ने पर सोने की कीमत में इजाफा हो जाता है. 

Advertisement

MCX पर सोने-चांदी का भाव 
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज या MCX पर सोने के वायदा भाव पर गौर करें, तो बीते सप्ताह के पांच कारोबारी दिनों में 10 Gram 24 Karat Gold Rate 1,52,652 रुपये से बढ़कर बीते शुक्रवार को 1,54,605 रुपये पर बंद हुआ. हफ्तेभर में सोना 1953 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है. हालांकि, ये अपने हाई लेवल 2,02,984 रुपये प्रति 10 ग्राम की तुलना में अभी भी 48,379 रुपये सस्ता मिल रहा है. 

ऐसे जानें सोना शुद्ध है या नकली
अक्षय तृतीया के पर्व पर सोना खरीदारी चरम पर पहुंच जाती है और सर्राफा दुकानों पर भीड़ रहती है. भले ही हाई से सोना काफी सस्ता मिल रहा है, लेकिन फिर भी इसे खरीदने से पहले आपको इसकी शुद्धता की जांच कर लेना जरूरी है. इसके लिए कुछ खास स्टेप्स अपना सकते हैं. 

पहला: ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड सोना ही खरीदें. सरकार ने इसे अनिवार्य किया है. हॉलमार्क सोने की शुद्धता का पैमाना होता है. इसके तहत हर गोल्ड ज्वेलरी पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) अपने मार्क के द्वारा शुद्धता की गारंटी देता है. 916 लिखा है तो इसका मतलब यह है कि ज्वेलरी 22 कैरेट के गोल्ड (91.6 फीसदी शुद्धता) की है. 750 लिखा है तो ज्वेलरी 18 कैरेट (75 फीसदी शुद्ध) गोल्ड का है. अगर 585 लिखा है तो इसका मतलब कि ज्वेलरी 14 कैरेट गोल्ड (58.5 फीसदी) का है.

Advertisement

दूसरा: ज्वेलरी खरीदते समय प्यूरिटी कोड, टेस्टिंग सेंटर मार्क, ज्वेलर का मार्क और मार्किंग की तारीख भी देख लें. ज्वेलरी पर एक विजिबल आइडेंटिफिकेशन मार्क होगा ज्वेलर कोड के रूप में, यानी यह किस ज्वेलर के यहां बना है, उसकी पहचान होगी.

तीसरा: BIS Care App के जरिए भी आप सोने की शुद्धता को जांच सकते हैं. इसके जरिए वेरिफाई HUID फीचर आक इस्तेमाल किया जाता है. छह अंकों का कोड डालने पर ज्वेलर का रजिस्ट्रेशन से लेकर शुद्धता के बारे में पूरी जानकारी तुरंत मिल जाती है. 

सोना कब खरीदना सही? 
Gold Rate 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार बना हुआ है, ऐसे में लोगों के मन में अक्षय तृतीया के मौके पर भी ये सवाल है कि क्या अभी सोना खरीदना सही रहेगा या खरीदारी के लिए कौन सी स्ट्रेटजी अपनाएं, जिससे फायदा हो सके. तो एक्सपर्ट कहते हैं कि सोने का लॉन्गटर्म फंडामेंटल मजबूत है, तो कोशिश ये रहनी चाहिए कि गिरावट में थोड़ा-थोड़ा सोना खरीदें. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement