scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

नौकरी छोड़कर करना चाहते हैं अपना बिजनेस, ये 5 सुपरहिट आइडियाज... शुरू से ही तगड़ी कमाई

बिजनेस आइडियाज
  • 1/14

नौकरी करने का मन नहीं कर रहा है, क्योंकि सैलरी (Salary) कम है और फिलहाल मनमुताबिक सैलरी बढ़ने की भी उम्मीद नहीं है. फिर बिजनेस ही एक विकल्प बचता है, यानी खुद ही छोटा-मोटा काम शुरू करें. वैसे नौकरी छोड़कर अपना काम शुरू करना एक बड़ा और साहसी कदम है. हमेशा ये डर होता है कि अगर सफल नहीं हुए तो फिर क्या होगा? (Photo: ITG)

जॉब से हो गया मोहभंग
  • 2/14

जॉब से हो गया मोहभंग

लेकिन अगर सही में आपका भी जॉब से मोहभंग हो गया है तो मार्केट ट्रेंड्स को देखते हुए आप ये 5 बिजनेस आइडिया पर काम कर सकते हैं, जो न केवल मुनाफे वाले हैं, बल्कि जिन्हें आप अपनी प्रोफेशनल स्किल्स का इस्तेमाल करके शुरू कर सकते हैं. (Photo: Getty)

कंसल्टेंसी या फ्रीलांसिंग एजेंसी
  • 3/14

1. कंसल्टेंसी या फ्रीलांसिंग एजेंसी (Professional Services)
अगर आपने कॉर्पोरेट सेक्टर में काम किया है, तो आपके पास (IT, HR, फाइनेंस, मार्केटिंग या सेल्स) की गहरी जानकारी होगी. जिससे आप खुद की कंसल्टेंसी फर्म शुरू कर सकते हैं, इसमें शुरुआती निवेश बहुत कम होता है. आप घर से काम शुरू कर सकते हैं और धीरे-धीरे एक टीम बनाकर उसे एजेंसी में बदल सकते हैं. 
 

Advertisement
 प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स
  • 4/14

जिस क्षेत्र में हो अनुभव... 

इसके अलावा प्रोफेशनल एक्सपर्ट्स के तौर पर कंपनियों को कंटेंट राइटिंग, अकाउंटिंग या पीआर की सर्विस दे सकते हैं. क्योंकि आप पहले से इस क्षेत्र में काम कर चुके हैं, और आपको पता है कि क्लाइंट की जरूरतें क्या हैं. यह बिजनेस पूरी तरह से आपके नेटवर्क और स्किल्स पर टिका है. शुरुआती दौर में 50 हजार रुपये से 1.5 लाख रुपये मंथली आमदनी संभव है, बड़े क्लाइंट मिलने पर 5 लाख रुपये महीने तक कमाई हो सकती है. यहां आपकी आय की कोई सीमा नहीं है. आप एक साथ कई क्लाइंट्स के लिए काम कर सकते हैं, जबकि नौकरी में आप एक ही कंपनी के लिए सीमित रहते हैं. (Photo: Getty)

छोटा सा ऑफिस बनाएं
  • 5/14

यह बिजनेस बहुत कम निवेश से शुरू हो सकता है, क्योंकि इसमें आपकी स्किल ही मुख्य प्रोडक्ट है. इस आप महज 10 हजार से 50 हजार की शुरुआती बजट में शुरू कर सकते हैं. इसके लिए लैपटॉप या कंप्यूटर, हाई-स्पीड इंटरनेट, प्रोफेशनल वेबसाइट और शुरुआत में डिजिटल मार्केटिंग की जरूरत होगी.  (Photo: Getty)

क्लाउड किचन
  • 6/14

2. क्लाउड किचन (Food & Beverage)
आजकल लोग रेस्टोरेंट जाने के बजाय घर पर अच्छा खाना मंगवाना पसंद करते हैं. क्लाउड किचन बिल्कुल रेस्टोरेंट से अलग है, क्योंकि रेस्टोरेंट में  बैठने की जगह होती है. जिसे किराये पर लेना होता है, साथ ही फर्नीचर पर मोटा खर्च करना पड़ता है. लेकिन क्लाउड किचन एक 'स्केलेबल' बिजनेस है. एक बार ब्रांड बन जाने के बाद आप शहर के अलग-अलग हिस्सों में छोटे आउटलेट्स खोलकर अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं.  (Photo: AI Generated)

छोटा-सा किचन से शुरुआत
  • 7/14

शुरुआत में आप एक छोटा-सा किचन स्पेस लेकर या फिर घर से ही शुरू कर सकते हैं. अपना बिजनेस Swiggy/Zomato जैसे प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर करना होगा. यह बिजनेस कम लागत में अच्छी कमाई दे सकता है. लागत की बात करें तो इसके लिए फ्रिज, ओवन, स्टोव, लाइसेंस, शुरुआती कच्चा माल और पैकेजिंग मटेरियल खरीदना होगा.50 रुपये निवेश कर आप पहले महीने से 50 हजार रुपये कमा सकते हैं. 
 

 ई-कॉमर्स और ड्रॉपशिपिंग
  • 8/14

3. ई-कॉमर्स और ड्रॉपशिपिंग
डिजिटल इंडिया के दौर में लोग ऑनलाइन शॉपिंग के आदी हो चुके हैं. आप अपनी वेबसाइट या अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिशो जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए प्रोडक्ट बेच सकते हैं. ड्रॉपशिपिंग में आपको सामान स्टॉक करने की जरूरत नहीं होती, ऑर्डर आने पर सीधे सप्लायर उसे भेजता है.

घर बैठे चलाएं बिजनेस
  • 9/14

यह बिजनेस 'ऑटोमेशन' पर चलता है. आप सो रहे होते हैं, तब भी आपका स्टोर सेल कर रहा होता है. यह आपको वह 'पैसिव इनकम' देता है जो नौकरी में असंभव है. ड्रॉपशिपिंग बिजनेस में आपको इन्वेंट्री या गोदाम की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि सीधे सप्लायर से ग्राहक तक सामान पहुंचाए जाते हैं. आप खास तौर पर टेक, किचन, हैंडीक्राफ्ट्स और इको-फ्रेंडली प्रोडक्ट्स बेच सकते हैं. 

Advertisement
कम लागत में बिजनेस शुरू
  • 10/14

इसमें आपको इन्वेंट्री (सामान) खरीदने की जरूरत नहीं है. इसलिए महज 10,000 रुपये से भी शुरुआत कर सकते हैं. ड्रॉपशिपिंग में सारा खेल मार्केटिंग पर निर्भर करता है. विज्ञापन पर खर्च बढ़ाकर सेल बढ़ा सकते हैं. इससे रोजाना कम से कम 1000 रुपये और अधिकतम 2 लाख महीने तक कमा सकते हैं. (Photo: AI Generated)

EV चार्जिंग स्टेशन और मेंटेनेंस
  • 11/14

4. EV चार्जिंग स्टेशन और मेंटेनेंस (Green Energy)
पिछले कुछ वर्षो से इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की संख्या तेजी से बढ़ रही है. रेजिडेंशियल सोसाइटीज या कमर्शियल पार्किंग में EV चार्जिंग पॉइंट इंस्टॉल करने का काम शुरू कर सकते हैं. यह एक 'फ्यूचर-प्रूफ' बिजनेस है. आप चार्जिंग स्टेशन के साथ-साथ EV की छोटी-मोटी रिपेयरिंग और मेंटेनेंस सर्विस भी दे सकते हैं. 
 

लंबे समय तक चलेगा बिजनेस
  • 12/14

यह एक उभरता हुआ सेक्टर है. शुरुआती दौर में कदम रखने का मतलब है कि आने वाले सालों में आप मार्केट लीडर बन सकते हैं, जबकि नौकरी में आप हमेशा दूसरों के लिए काम करते हैं. EV चार्जिंग स्टेशन लगाने में थोड़ा बजट ज्यादा आता है, इस शुरू करने के लिए दो लाख से 10 लाख रुपये तक चाहिए. शुरुआत में आप इस बिजनेस से 60 हजार रुपये महीने कमा सकते हैं. 

 डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन कोर्सेज
  • 13/14

5. डिजिटल कंटेंट और ऑनलाइन कोर्सेज
अगर आप एक पत्रकार या संपादक के रूप में माहिर हैं, तो आप अपना खुद का डिजिटल न्यूज पोर्टल या विशेष स्किल पर कोर्स शुरू कर सकते हैं. क्षेत्रीय भाषाओं में वीडियो कंटेंट की मांग जबरदस्त है. उदाहरण के लिए अगर आप स्टॉक मार्केट के जानकार हैं  तो फिर आसान भाषा में लोगों को फाइनेंस समझा सकते हैं. इसके अलावा कोडिंग, योगा, कुकिंग और टीचिंग भी दुनिया को सिखा सकते हैं.  (Photo: AI Generated)

तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई
  • 14/14

तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई

यहां आप अपना खुद का ब्रांड बनाते हैं. आपकी पहचान और आपकी रॉयल्टी आपके पास रहती है, जबकि नौकरी में आपके काम का पूरा क्रेडिट कंपनी को जाता है. यह काम महज 10-20 हजार रुपये के निवेश से शुरू हो जाएगा. इसके लिए आपको एक अच्छा माइक, कैमरा (स्मार्टफोन), लाइटिंग सेटअप, वीडियो एडिटिंग सॉफ्टवेयर और कोर्स होस्टिंग प्लेटफॉर्म डेवलेप करना होगा. कमाई की बात करें तो शुरुआत में थोड़ी कम होगी, लेकिन धीरे-धीरे नौकरी से अधिक कमाई होने लगी और शोहरत भी मिलेगी. YouTube और तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कमाई कर सकते हैं. 
 

Advertisement
Advertisement