scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Special FD Scheme: 444 दिन वाली बैंक FD... तीन बड़े बैंक, जानिए कहां मिलेगा ज्यादा ब्याज

444 दिन करना होता है इन एफडी में निवेश
  • 1/6

निवेश (Investment) के लिहाज से देखें, तो बीते कुछ समय में बैंक एफफी (Bank FD) खासी पॉपुलर हुई हैं. तमाम बैंक अपने ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर धांसू ब्याज ऑफर कर रहे हैं और अलग-अलग टैन्योर के लिए पैसे लगाने की सुविधा मुहैया करा रहे हैं. इनमें 444 दिन वाली एफडी स्कीम (444 Days FD Scheme) ज्यादा पसंद की जा रही हैं, लेकिन सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई बैंक इस अवधि की एफडी पेश कर रहे हैं. आइए जानते हैं बैंक ऑफ इंडिया (Bank Of India), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) या स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में से किस बैंक में इस टैन्योर की एफडी में निवेश फायदे का सौदा साबित हो सकता है? (Photo: GettyImage)

बैंक दे रहे हैं तगड़ा ब्याज
  • 2/6

बैंक दे रहे हैं तगड़ा ब्याज
पब्लिक सेक्टर के बैंक अपने ग्राहकों को ये 444 दिनों में मैच्योर होने वाली एफडी स्कीम कराने पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहे हैं, जो 7 फीसदी से ज्यादा है.  FD Schemes की लोकप्रियता कोरोना काल के दौरान तब से ज्यादा बढ़ गई है, जब एक ओर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दनादन रेपो रेट हाइक का झटका दिया था, तो उस समय तमाम बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए FD Interest Rate को बढ़ाया था. तब से एफडी निवेश में भी लगातार तेजी आई है. (Photo: PIxabay)

BoB में 444 दिनों की FD
  • 3/6

BoB में 444 दिनों की FD
बैंक ऑफ बड़ौदा की 444 दिनों की एफडी को बॉब स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम नाम से चलाया जा रहा है. इस स्पेशल FD स्कीम में सामान्य ग्राहकों के लिए 6.45% सालाना की दर से, जबकि सीनियर सिटीजन को 6.95% का ब्याज ऑफर किया जा रहा है. वहीं 80 वर्ष और उससे अधिक की उम्र वाले सुपर सीनियर सिटीजन को 7.05% का ब्याज मिलता है. प्री-मैच्योर विद्ड्रॉल की सुविधा न लेने वाले ग्रागकों को बैंक 5 बेसिस पॉइंट का एक्स्ट्रा बेनेफिट भी दे रहा है. ये स्कीम 3 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए है. निवेशक सिंगल या ज्वाइंट एफडी करा सकता है. (Photo: File/ITG)

Advertisement
SBI की 444 दिनों वाली एफडी
  • 4/6

SBI की 444 दिनों वाली एफडी
बैंक ऑफ बड़ोदा के बाद बात करें, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की, तो अमृत वृष्टि योजना (SBI Amrit Vrishti FD Scheme) चला रही है, जिसके मैच्योर होने की अवधि भी 444 दिन की निश्चित है. इसमें निवेश पर फिलहाल बैंक सामान्य ग्राहकों के लिए 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.95% का ब्याज ऑफर कर रही है. इसमें कम से कम 1,000 रुपये से निवेश किया जा सकता है. (Photo: ITG)
 

PNB भी चला रहा स्पेशल 444 FD
  • 5/6

PNB भी चला रहा स्पेशल 444 FD
पंजाब नेशनल बैंक भी अपने ग्राहकों के लिए इस तरह की स्पेशल 444 दिन वाली एफडी स्कीम (Special 444 Days FD Scheme) चला रही है. जो बैंक ऑफ बड़ोदा या एसबीआई की तुलना में ग्राहकों को ज्यादा ब्याज ऑफर करती है. PNB FD में सामान्य ग्राहकों को 6.60%, तो सीनियर सिटीजंस को 7.10% की सालाना दर से ब्याज मिल रहा है. इसके अलावा अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए Punjab National Bank 7.40% तक का धांसू रिटर्न दे रहा है. (Photo: ITG)

तीन बैंकों में पीएनबी है आगे
  • 6/6

तीन बैंकों में पीएनबी है आगे
सरकारी सेक्टर के तीनों बड़े बैंकों की ओर से ऑफर किए जा रहे स्पेशल एफडी इंटरेस्ट रेट्स (Special FDs Interest Rate) को देखें, तो स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ोदा की तुलना में पीएनबी की 444 दिनों की स्पेशल एफडी ज्यादा फायदा पहुंचाती नजर आ रही है. (Photo: ITG) 

(नोट- किसी भी तरह के फाइनेंशियल इन्वेस्टमेंट को करते समय अपने एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

Advertisement
Advertisement