scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

शेयर बाजार में डूबा पैसा? तो यहां करें निवेश, मुनाफे की फुल गारंटी

शेयर बाजार में नुकसान
  • 1/7

पिछले दो साल से ज्‍यादा समय हो चुका है, जब शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. खासकर स्‍माल और मिड कैप के शेयरों ने सबसे ज्‍यादा नुकसान कराया है. लार्ज कैप के शेयरों ने भी निवेशकों को निराश किया है. ऐसे में निवेशक शेयर बाजार के अलावा, कई अन्‍य जगहों पर निवेश का विकल्‍प देख रहे हैं. 

बैंक एफडी में भी अच्‍छी कमाई
  • 2/7

बहुत से लोग एफडी जैसी जगहों पर निवेश कर रहे हैं, क्‍योंकि जहां शेयर बाजार अभी निगेटिव रिटर्न दे रहा है, वहीं फिक्स्‍ड इनकम एफडी जैसे विकल्‍प दे रहे हैं और इसमें टैक्‍स सिस्‍टम, शेयर बाजार की तुलना में कम है. हालांकि, कुछ ऐसी योजनाएं भी हैं, जहां पर निवेश करने पर आपको टैक्‍स भी नहीं देना होगा और मोटा मुनाफा भी होगा. 

पोस्‍ट ऑफिस छोटी बचत योजनाएं
  • 3/7

हम बात कर रहे हैं छोटी बचत योजनाओं के बारे में, जहां पर बिना रिस्‍क मोटा मुनाफा दिया जाता है और आपको टैक्‍स भी नहीं देना होता है. इसमें पीपीएफ, सुकन्‍या समृद्धि योजना, टाइम डिपॉजिट, एनएससी और मंथली सेविंग स्‍कीम आदि शामिल हैं. 

Advertisement
पब्लिक प्रोविडेंड फंड (PPF)
  • 4/7

पब्लिक प्रोविडेंड फंड (PPF)
PPF पर अभी के समय में 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है. इसका मैच्‍योरिटी पीरियड 15 साल का है. इस योजना में सालाना न्‍यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं. पीपीएफ में निवेश पर कोई टैक्‍स नहीं लागू होता है.

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी NSC
  • 5/7

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी NSC
इस स्‍कीम की अवधि 5 साल है और फिलहाल ब्‍याज दर 7.7 फीसदी की है. यह योजना टैक्‍स छूट के दायरे में आती है और ब्‍याज का पैसा हर साल आपके अकाउंट में जुड़ता जाता है. 

पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम (MIS) 
  • 6/7

पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम (MIS) 
जिन लोगों को रेगुलर इनकम की आवश्‍यकता होती है और वह मार्केट में रिस्‍क नहीं लेना चाहते हैं तो उनके लिए पोस्‍ट ऑफिस की एमआईएस स्‍कीम बेस्‍ट है. इसमें 7.4 फीसदी का सालाना ब्‍याज मिलता है और ब्‍याज का भुगतान हर महीने किया जाता है.

टाइम डिपॉजिट स्‍कीम (TD)
  • 7/7

टाइम डिपॉजिट स्‍कीम (TD)
पोस्‍ट ऑफिस की टीडी या एफडी कही जाने वाली ये स्‍कीम निवेशकों को मोटा मुनाफा दे सकती है. इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के टेन्‍योर के लिए एफडी चलाई जाती है. पांच साल की टीडी पर 7.5% का ब्‍याज दिया जा रहा है.

Advertisement
Advertisement