scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Restaurants Price Hike Plan: इडली... डोसा या खाने की थाली, दिवाली पर बाहर खाना पड़ेगा महंगा, 15% दाम बढ़ाने की तैयारी!

होटल में खाना पड़ेगा महंगा
  • 1/6

फेस्टिव सीजन है और दिवाली नजदीक है. अगर आप इस Diwali पर परिवार संग बाहर रेस्तरां में खाने का प्लान बना रहे हैं, तो फिर ये खबर आपके लिए है, क्योंकि बाहर खाना आपको महंगा पड़ सकता है. खासतौर पर अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं, क्योंकि रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे राज्य में अगले 8-10 दिनों में बाहर खाना महंगा होने की संभावना है, रेस्तरां अपने मेनू की कीमतों में 10-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी (Food Price Hike) करने की तैयारी कर रहे हैं. (Photo: AI Generated)

दाम बढ़ाने की तैयारी में रेस्तरां 
  • 2/6

दाम बढ़ाने की तैयारी में रेस्तरां 
रिपोर्ट में इंडियन होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (आहार) के हवाले से कहा गया है कि कच्चे माल की बढ़ती लागत, व्यावसायिक एलपीजी (Commercial LPG), किराया, डेयरी उत्पादों की बढ़ती कीमतें (Dairy Product Price Hike) और स्वच्छता संबंधी खर्चों के कारण यह बढ़ोतरी की जाने वाली है. संगठन ने ये भी साफ कर दिया कि ये प्राइस हाइक दिवाली से पहले ही होने की उम्मीद है. इस संशोधन से नाश्ते की चीजों और खाने की थालियों से लेकर रेस्तरां से फूड डिलीवरी ऑर्डर तक सब कुछ प्रभावित हो सकता है. (Photo: Reuters)

इडली-डोसा सब मिलेगा महंगा
  • 3/6

इडली-डोसा सब मिलेगा महंगा
रेस्तरां अगर दिवाली से पहले ये अनुमानित संशोधन कर Food Price Hike का झटका देते हैं, तो फिर इसका असर नाश्ते की चीजों और थाली से लेकर रेस्टोरेंट में बैठकर खाने और फूड-डिलीवरी ऑर्डर तक हर चीज पर देखने को मिल सकता है. इंडस्ट्री के अनुमानों के अनुसार, 10-15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने पर, उदाहरण के लिए, 80 रुपये की इडली की कीमत लगभग 88-92 रुपये और 90 रुपये के सादा डोसा की कीमत लगभग 99-104 रुपये हो सकती है. हालांकि, ये प्राइस हाइक हर जगह एक जैसा होने की उम्मीद नहीं है. हर रेस्टोरेंट अपने खर्च, लोकेशन और बिजनेस मॉडल के आधार पर इसे तय करेगा. (Photo: ITG)

Advertisement
आखिर क्यों हो रहा Price Hike? 
  • 4/6

आखिर क्यों हो रहा Price Hike? 
रिपोर्ट की मानें, तो महाराष्ट्र के रेस्टोरेंट मालिकों का कहना है कि हाल के महीनों में कच्चा माल और खाने-पीने की अन्य चीजें महंगी हो गई हैं. AHAR के अनुसार, खाना बनाने और परोसने की लागत भी लगातार बढ़ रही है. इसमें सब्जियां, अनाज, दालें, खाने का तेल, मसाले और कमर्शियल एलपीजी तक सब शामिल हैं. उन्होंने कहा कि बढ़ते खर्चों का असर मुनाफे पर साफ देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि किराया, स्टाफ का खर्च, साफ-सफाई का सामान, स्टाफ की ट्रेनिंग और बेहतर हाइजीन पर भी ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है. (Photo: ITG)

8-10 दिन में बढ़ने वाले हैं दाम!
  • 5/6

8-10 दिन में बढ़ने वाले हैं दाम!
तमाम हॉस्पिटैलिटी एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों ने बताया कि कच्चे माल की लागत में भारी बढ़ोतरी के चलते रेस्टोरेंट अगले 8 से 10 दिनों में अपने मेन्यू की कीमतों में 10-15 प्रतिशत तक का इजाफा करेंगे और दिवाली तक पूरी रेस्तरां इंडस्ट्री में कीमतों में यह बढ़ोतरी लागू हो जाने की उम्मीद है. AHAR के अध्यक्ष विजय के. शेट्टी के मुताबिक, Food Price Hike इसलिए किया जा रहा है, ताकि खाने की क्वालिटी और सर्विस के स्टैंडर्ड को बनाए रखा जा सके और बढ़े हुए खर्चों का कुछ हिस्सा कवर हो सके. (Photo: ITG)

शराब पीना भी हो सकता है महंगा
  • 6/6

शराब पीना भी हो सकता है महंगा
नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के पुणे चैप्टर की प्रमुख सैली जहागीरदार ने इस मामले पर बताया कि एक्साइज फीस में बदलाव के बाद, रेस्टोरेंट शराब और अन्य मादक पेय पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी करने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि, 'कच्चे माल की कीमतें न केवल बढ़ रही हैं, बल्कि बहुत तेजी से बढ़ रही हैं. हम देख सकते हैं कि अगले 8-10 दिनों में मेन्यू की कीमतों में बदलाव हो जाएगा.' इंडस्ट्री प्रतिनिधियों ने ये संकेत भी दिए ये आखिरी बढ़ोतरी नहीं होगी, बल्कि आगे कीमतें और भी बढ़ सकती हैं. (Photo: Reuters)

Advertisement
Advertisement