पोस्ट ऑफिस के तहत सभी लोगों के लिए सेविंग स्कीम चलाई जाती है. नाबालिग से लेकर रिटायर्ड होने वाले व्यक्ति भी इन छोटी बचत योजनाओं में निवेश कर सकते हैं. यहां पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही शानदार रिटर्न भी मिलता है. रेगुलर इनकम देने के लिए भी सरकार की ओर से स्कीम चलाई जाती है. आज हम इसी स्कीम के बारे मे बता रहे हैं, जो आपकी मंथली कमाई करा सकती है.
यह स्कीम है पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office Senior Citizen Scheme), जिसमें निवेश के जरिए हर महीने 17000 रुपये से ज्यादा की कमाई पक्की की जा सकती है.
जीरो रिस्क वाली स्कीम
Post Office की छोटी बचत योजनाओं पर निवेशक इसलिए भी भरोसा करते हैं, क्योंकि ये जीरो रिस्क निवेश स्कीम (Zero Risk Investment Scheme) है. इसका कारण ये है कि इसमें किए गए हर निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. इस योजना में बैंक एफडी से भी ज्यादा का रिटर्न मिलता है.
1000 रुपये से शुरुआत
पोस्ट ऑफिस की इस सरकारी स्कीम में निवेश की शुरुआत महज 1000 रुपये से की जा सकती है, जबकि अधिकतम निवेश की लिमिट 30 लाख रुपये है. यानी एक बार निवेश के बाद आपकी रेगुलर इनकम शुरू हो जाती है.
टैक्स छूट का लाभ
अगर आप इस योजना में निवेश करते हैं तो आपको टैक्स छूट का भी लाभ दिया जाता है. पुराने टैक्स व्यवस्था के तहत धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की सालाना टैक्स छूट मिलती है.
5 साल की मैच्योरिटी
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पांच साल की मैच्योरिटी रखी गई है. इसमें बाकी बेनिफिट्स का लाभ तभी मिलता है, जब अकाउंट होल्डर पूरे मैच्योरिटी पीरियड तक निवेश करे. इस सरकारी योजना में निवेश पर ब्याज राशि का पेमेंट हर तीन महीने में किए जाने का प्रावधान है. वहीं अगर अकाउंट होल्डर्स इस लिमिट से पहले अकाउंट क्लोज करता है, तो नियमों के मुताबिक उसको पेनल्टी देनी होगी.
हर महीने मोटी कमाई
इस योजना में सिंगल अकाउंट से 15 लाख एकमुश्त और जॉइंट अकाउंट से 30 लाख रुपये अधिकतम निवेश किया जा सकता है. हर महीने 17,000 रुपये की रेगुलर इनकम पाने के लिए व्यक्ति को 25 लाख रुपये Post Office SCSS के ज्वाइंट अकाउंट में निवेश करना होगा. इतना निवेश करने पर तिमाही आधार पर 51250 रुपये मिलेंगे और यह पूरे 5 साल तक मिलता रहेगा. इसी हिसाब से देखा जाए तो पांच साल के बाद 30 लाख रुपये की मूल राशि भी निकाल सकते हैं या फिर 3 साल के लिए और बढ़ा सकते हैं.