scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Post Office की धांसू स्कीम... भूले तो नहीं आप? पैसा कर देती है डबल

मनी डबल कर देती है पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम
  • 1/7

बात सुरक्षित निवेश (Investment) और धांसू रिटर्न (Return) की हो, तो पोस्ट ऑफिस द्वारा चलाई जा रहीं स्मॉल सेविंग स्कीम्स खासी पॉपुलर हैं. इनमें खास बात ये है कि छोटी-छोटी बचत के साथ भी मोटा फंड जमा किया जा सकता है. यही नहीं एक सरकारी स्कीम तो ऐसी है, जिसमें एक बार पैसा लगा दिए तो वो रकम डबल होकर मिलती है. हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम (Post Office Kisan Vikas Patra Scheme) या पोस्ट ऑफिस KVP स्कीम की, जिसमें 5 लाख रुपये लगाने पर 10 लाख रुपये मिल जाएंगे. इसका पूरा गणित समझते हैं. (Photo: ITG)

एक बार निवेश, फिर पैसा डबल
  • 2/7

एक बार निवेश, फिर पैसा डबल
आज के समय में हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत करके उस पैसे को ऐसी जगह निवेश करने का प्लान करता है, जहां उसे जोरदार रिटर्न मिले. इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र स्कीम शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये पोस्ट ऑफिस की पैसा डबल स्कीम (Post Office Money Double Scheme) है. ये वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है यानी आपको सिर्फ एक बार ही पैसा लगाना होता है और मैच्योरिटी पर दोगुना होकर मिलता है. (Photo: ITG)

Zero रिस्क, सरकार की गारंटी
  • 3/7

Zero रिस्क, सरकार की गारंटी
पोस्ट ऑफिस में निवेश का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इसमें किया गया निवेश पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है. इसके पीछे वजह भी है, क्योंकि निवेश छोटे से छोटा हो या फिर बड़े से बड़ा, सभी की सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. यानी साफ शब्दों में कहें तो पोस्ट ऑफिस की स्मॉल सेविंग स्कीम्स पूरी तरह से 'Zero Risk Saving Schemes' हैं और इनमें पैसा डूबने का चांस ही नहीं है. (Photo: ITG)

Advertisement
सरकार दे रही धांसू ब्याज 
  • 4/7

सरकार दे रही धांसू ब्याज 
Post Office Kisan Vikas Patra Scheme पर सरकार ब्याज भी धांसू दे रही है, जो सालाना 7.5% का है. इस स्कीम में निवेश का मैच्योरिटी पीरियड देखें, तो ये 9 साल और सात महीने का है यानी कुल 115 महीने. इतने समय के लिए निवेशकों को एक बार निवेश करना होता है. PO KVP Scheme में जहां मनी डबल और जीरो रिस्क है, तो वहीं इस सरकारी स्कीम में महज 1000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ अकाउंट ओपन कराने की सुविधा भी दी जाती है, जबकि अधिकतम जितना चाहे निवेश किया जा सकता है, इसकी कोई लिमिट सेट नहीं है. (Photo: Reuters)

115 महीने में पैसा हो जाएगा डबल
  • 5/7

115 महीने में पैसा हो जाएगा डबल
अब सबसे बड़ी बात कि आखिर कैसे पोस्ट ऑफिस केवीपी स्कीम में एकमुश्त निवेश करने पर निवेशकों का पैसा डबल हो जाएगा. तो इसका गणित बेहद आसान है. दरअसल, इस Govt Scheme में निवेश की रकम पर ब्याज की गणना कम्पाउंडिंग के आधार पर होती है. इसे आसान तरीके से समझते हैं तो 1 लाख के निवेश पर 7.5% ब्याज के जरिए पहले साल के अंत में ब्याज 7500 रुपये होगा और टोटल फंड 1,07,500 रुपये हो जाएगा. अब इस अमाउंट पर दूसरे साल में ब्याज 8,062 रुपये होगा और फंड अमांउट 1,15,562 रुपये होगा. ठीक ऐसे ही हर साल ब्याज जुड़ता जाएगा जाएगा और पैसा मैच्योरिटी तक दोगुना हो जाएगा. (Photo: ITG)

5 लाख के ₹10 लाख बनने का गणित 
  • 6/7

5 लाख के ₹10 लाख बनने का गणित 
पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्र स्कीम में अगर कोई निवेशक खाता खुलवाने के बाद 5 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश करता है, तो इस पर पहले साल 7.5 फीसदी की दर से 37,000 रुपये का ब्याज मिलेगा, जिससे पहले साल के अंत में कुल जमा 5.37 लाख रुपये हो जाएगा. Post Office KVP Calculator से गणना करें, तो इसके बाद दूसरे साल में ये रकम बढ़कर 5.77 लाख, पांचवें साल 7.17 लाख, 8वें साल 8.91 लाख और 9 साल 7 महीने में 10 लाख रुपये हो जाएगी है. (Photo: ITG)

ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकेंगे
  • 7/7

ज्वाइंट अकाउंट भी खोल सकेंगे
KVP Scheme के तहत निवेशक चाहे तो सिंगल और चाहे तो ज्वाइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं. अगर निवेशक दो अकाउंट रखना चाहता है, तो भी इस स्कीम में उसे ये सुविधा दी जाती है. एक और खास बात ये है कि 10 साल से ज्‍यादा उम्र बच्‍चे के नाम पर भी माता-पिता किसान विकास पत्र स्कीम में खाता खुलवा सकते हैं. आप नजदीकी पोस्ट ऑफिस या फिर किसी पब्लिक सेक्टर बैंक में जाकर ऑफलाइन अकाउंट ओपन कराया जा सकता है या फिर ऑनलाइन भी ये काम कर सकते हैं. इस स्कीम में निवेश से पहले ध्यान रखना जरूरी है कि केवीपी स्कीम में निवेश के शुरुआत की तारीख से 2.5 वर्ष यानी 30 महीने पूरे होने से पहले पैसे नहीं निकाले जा सकते. (Photo: GettyImage)

Advertisement
Advertisement