सुरक्षित निवेश और जोरदार रिटर्न के मामले में पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रहीं सरकारी बचत योजनाएं पॉपुलर हैं. इनमें छोटी-छोटी बचत के जरिए जहां मोटा फंड जमा किया जा सकता है, तो वहीं रेग्युलर इनकम कराने के मामले में भी ये आगे हैं. ऐसी ही एक शानदार सेविंग स्कीम है पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (Post Office National Savings Certificate Scheme) या पोस्ट ऑफिस NSC स्कीम, जिसमें निवेश करके आप सिर्फ ब्याज से ही 5 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं. आइए समझते हैं इसका पूरा गणित... (Photo: ITG)
Zero रिस्क, जोरदार ब्याज
पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं में निवेश का सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि इनमें पैसा डूबने का चांस नहीं होता, क्योंकि निवेश छोटा हो या फिर बड़ा इसकी सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार लेती है. साफ शब्दों में कहें, तो Post Office Schemes पूरी तरह रिस्क फ्री योजनाएं होती हैं. पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम पर सरकार की ओर से ऑफर किए जा रहे ब्याज के बारे में बात करें, तो ये 7.7% की सालाना दर से मिल रहा है. (Photo: Reuters)
बच्चों का भी खुल सकता है खाता
बच्चे, बूढ़े या फिर जवान, महिलाएं पोस्ट ऑफिस द्वारा हर आयु वर्ग के लिए बचत योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इनमें बेहद ही छोटी रकम के साथ निवेश की शुरुआत की जा सकती है. इस PO NSC Scheme में बच्चों के नाम पर अकाउंट खोला जा सकता है, और 10 साल से कम उम्र के बच्चे के खाते को माता-पिता ऑपरेट कर सकते हैं. (Photo: File/ITG)
सिर्फ 1000 रुपये से खुलवाएं खाता
पोस्ट ऑफिस एनएससी में निवेश (Post Office NSC Investment) की शुरुआत सिर्फ 1000 रुपये से खाता खुलवाकर की जा सकती है. जबकि इसमें अधिकतम निवेश की कोई लिमिट सेट नहीं है. आप जितना चाहे उसका पैसा लगा सकते हैं और उस पर उतना ही अधिक फायदा भी पा सकते हैं. NSC स्कीम में निवेश पर ब्याज दर कंपाउंडिंग आधार पर ऑफर होती है, जो मैच्योरिटी के बाद निवेशक के खाते में ट्रांसफर की जाती है. इस स्कीम का पूरा फायदा लेने के लिए शर्त ये है कि इसे मैच्योरिटी तक जारी रखा जाए, तभी आपको पूरे ब्याज का भुगतान होगा. (Photo: ITG)
मैच्योरिटी से पहले खाता बंद, तो क्या?
जैसा कि बताया है कि इस स्कीम में निवेश पर कंपाउंडिंग के आधार पर ब्याज मैच्योरिटी के बाद खाते में ट्रांसफर होता है, तो इस लिहाज से इस अकाउंट को इससे पहले बंद कराना नुकसानदायक हो सकता है. दरअसल, इससे जुड़े पोस्ट ऑफिस के नियमों (Post Office Scheme Rules) नजर डालें, तो इसमें निवेशकों की सुविधा के लिए मैच्योरिटी से पहले खाता क्लोज करने का ऑप्शन तो दिया गया है, लेकिन अगर एक साल चालू रखने के बाद खाता बंद किया जाता है, तो आपको ब्याज का एक पैसा नहीं दिया जाएगा और सिर्फ निवेश की गई रकम लौटाई जाएगी. (Photo: ITG)
ब्याज से 5 लाख की कमाई का गणित
अब सबसे अहम बात कि आखिर कैसे इस पोस्ट ऑफिस स्कीम में निवेश करते हुए सिर्फ ब्याज से ही 5 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई की जा सकती है. तो इसका गणित बेहद आसान है. दरअसल, Post Office NSC कैलकुलेटर से गणना करें, तो इसके लिए आपको अकाउंट खुलवाते हुए एकमुश्त इसमें 11.50 लाख रुपये का निवेश करना होगा और अपने खाते को मैच्योरिटी पीरियड यानी पांच साल तक चालू रखना होगा. ऐसे में 7.7% की सालाना ब्याज दर के हिसाब से पांच साल बाद आपका कुल फंड 16.66 लाख रुपये हो जाएगा और इसमें कंपाउंडिंग के आधार पर सिर्फ ब्याज से होने वाली कमाई 5,16,389 रुपये होगी. (Photo: ITG)