scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Post Office RD Scheme: रोज सिर्फ 333 रुपये की सेविंग, मिलेंगे पूरे ₹1700000... पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में तगड़ी कमाई

पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम
  • 1/6

सुरक्षित निवेश (Investment) और जोरदार रिटर्न (Return) ये दो बातें पोस्ट ऑफिस की सरकारी स्कीम पर सटीक बैठती हैं. अगर आप किसी योजना में इन्वेस्ट करने का प्लान कर रहे हैं, तो ये बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती हैं. सरकार की ओर से दिया जा रहा धांसू ब्याज इनकी पॉपुलैरिटी को और बढ़ाता है. ऐसी ही एक स्कीम है पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम (Post Office Recurring Deposit), जिसमें हर रोज महज 333 रुपये की सेविंग कर निवेश करने पर मैच्योरिटी पर 17 लाख रुपये का मोटा फंड जमा किया जा सकता है. 

Risk Free निवेश, सरकार देती है सुरक्षा
  • 2/6

Risk Free निवेश, सरकार देती है सुरक्षा
Post Office Schemes की सबसे खास बात ये है कि इसमें किया गया कोई भी छोटा-बड़ा निवेश पूरी तरह सुरक्षित रहता है, साफ शब्दों में कहें, तो ये रिस्क फ्री सेविंग स्कीम्स (Risk Free Saving Schemes) मानी जाती है, क्योंकि निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. पोस्ट ऑफिस में हर उम्र के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स संचालित की जा रही हैं, जिनमें ब्याज भी शानदार ऑफर किया जाता है. 

Post Office RD पर इतना ब्याज
  • 3/6

Post Office RD पर इतना ब्याज
पोस्ट ऑफिस  रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में किए गए निवेश पर सरकार की ओर से दिया जा रहा ब्याज 6.7 फीसदी है. कोई भी निवेशक इसमें सिर्फ 100 रुपये से भी निवेश की शुरुआत कर सकता है. इसमें 10 साल की उम्र के नाबालिग को भी अकाउंट ओपन कराने की सुविधा दी जाती है, हालांकि, वो अपने परिजनों के सहयोग से खाता खुलवा सकता है और 18 साल का होने के बाद नई KYC और फ्रेश ओपेनिंग फॉर्म भरकर वो खुद इसे ऑपरेट कर सकता है. 

Advertisement
5 साल मैच्योरिटी, ये नियम जान लें
  • 4/6

5 साल मैच्योरिटी, ये नियम जान लें
इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) में मैच्योरिटी पीरियड 5 साल का है. आप चाहें, तो इसे 5 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं. Post Office RD Scheme के तहत मंथली डिपॉजिट का नियम अन्य स्कीम्स से अलग है. अगर खाता कैलेंडर मंथ के 16वें दिन से पहले खोला जाता है, तो फिर पहले डिपॉजिट अमाउंट के बाराबर अगला डिपॉजिट अमाउंट हर महीने के 15वें दिन तक किया जाएगा और अगर खाता कैलेंडर महीने के 16वें दिन और अंतिम वर्किंग डे पर ओपन कराया गया है तो डिपॉजिट हर महीने के 16वें दिन से अंतिम कार्य दिवस के बीच किया जाएगा.

प्री-क्लोजिंग, 2% ब्याज पर Loan  
  • 5/6

प्री-क्लोजिंग, 2% ब्याज पर Loan  
अगर आप मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले अकाउंट क्लोज कराना चाहते हैं, तो इस सेविंग स्कीम (Saving Scheme) में ये सुविधा भी दी जाती है. आप 3 साल बाद प्री-मैच्योर क्लोजर ऑप्शन चुन सकते हैं. वहीं अकाउंट होल्‍डर्स की किसी कारणवश मृत्यु होने की स्थिति में नॉमिनी इसे क्‍लेम कर सकता है और चाहे तो इसे आगे जारी भी रख सकता है. इसके अलावा रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेशक को Loan की सुविधा दी जाती है. एक साल तक अकाउंट चालू रहने के बाद जमा राशि का 50 फीसदी तक लोन के रूप में लिया जा सकता है और इस पर 2 फीसदी की ब्याज दर लागू होती है.

ये है 17 लाख की कमाई का कैलकुलेशन
  • 6/6

ये है 17 लाख की कमाई का कैलकुलेशन
आप सिर्फ 333 रुपये रोजाना बचाकर 17 लाख रुपये का फंड जमा कर सकते हैं. इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. हर रोज इतनी रकम बचाकर आपका महीने का निवेश 10,000 रुपये प्रति माह हो जाएगा और इस पर सरकार की ओर से दिए जा रहे 6.7% की ब्याज दर से देखें, तो 5 साल के नियमित निवेश पर आप कुल 6,00,000 रुपये निवेश करेंगे और इसपर ब्याज 1.13 लाख रुपये होगा. वहीं आपका फंड 7,13,659 रुपये हो जाएगा. अब आप इसे 5 साल के लिए आगे बढ़ा देते हैं, तो फिर कुल जमा राशि 12 लाख रुपये होगी और इस पर मिलने वाले ब्याज का आंकड़ा बढ़कर 5,08,546 रुपये हो जाएगा. कुल फंड की बात करें, तो ये 17,08,546 रुपये हो चुका होगा. आप अपने हिसाब से निवेश की रकम सेलेक्ट कर सकते हैं और बेनेफिट भी उसी हिसाब से मिलेगा. 

Advertisement
Advertisement