scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

₹500 और ₹1000 के नोट बदलने का आया नया नियम? सामने आई ये जानकारी

 500 और 1000 रुपये के नोटों को बदलने का नया नियम?
  • 1/6

'रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ₹500 और ₹1000 के नोटों को बदलने के लिए नया नियम पेश किया है' लोगों को ऐसा ही मैसेज व्‍हाट्सऐप के जरिए कुछ समय से भेजा जा रहा है. अगर आपके भी मोबाइल फोन पर 500 और 1000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए ऐसा मैसेज आ रहा है, तो सतर्क हो जाइए. (Photo: Pixabay) 

पीआईबी फैक्‍ट चेक टीम ने क्‍या कहा?
  • 2/6

PIB फैक्‍ट चेक टीम की ओर से साफ कर दिया गया है कि RBI ने ऐसा कोई नया नियम जारी नहीं किया है. साथ ही यह भी कहा गया है कि पुराने नोट बदलने की कोई सुविधा फिर से शुरू नहीं की गई है. अगर कोई ऐसा कह रहा है, तो आपको सावधान होने की आवश्‍यकता है. (Photo: Pixabay) 

मैसेज में क्‍या लिखा है
  • 3/6

500 रुपये और 1000 रुपये को लेकर सोशल मीडिया पर यह मैसेज तेजी से वायरल है. इस मैसेज के तहत लिखा है कि अब लोग फिर से अपने पुराने नोट जमा या एक्सचेंज करा सकते हैं, लेकिन सच्‍चाई यह है कि 2016 में नोटबंदी के बाद इन नोटों को पूरी तरह बंद कर दिया गया था. अब उन्‍हें बदलने की कोई अनुमति नहीं है. (Photo: Pixabay) 

Advertisement
ऐसे ही होता है फ्रॉड
  • 4/6

ऐसे में अगर कोई व्‍यक्ति या एजेंट आपको नोट बदलने का लालच देता है, तो यह फ्रॉड का मामला हो सकता है. इस तरह के मामले से लोगों को ठगने की कोशिश की जाती रही है. कुछ तो ऐसे भी मामले आते हैं, जिसके तहत कमीशन या फीस के नाम पर पैसे मांगे जाते हैं और ठगी हो जाती है. इस कारण अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर भरोसा करने से बचना चाहिए. 

अधिकारिक वेबसाइट देखें
  • 5/6

अगर कोई कहता है कि आरबीआई ने करेंसी को लेकर नियम में बदलाव किया है, तो पहले आपको आरबीआई की अधिकारिक वेबसाइट को चेक करना चाहिए. (Photo: Pixabay) 

आरबीआई का बैंक शिकायत
  • 6/6

आरबीआई का नियम कहता है कि अगर आपका बैंक आपकी शिकायत को सॉल्‍व नहीं करता है या 30 दिनों के भीतर जवाब नहीं देता है तो आप रिजर्व बैंक 2021 के नियम के तहत RBI ओम्बड्समैन के पास शिकायत कर सकते हैं. (Photo: Pixabay) 

Advertisement
Advertisement