scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Rates: चांदी में बड़ी गिरावट... सोना भी बिखरा, अचानक ऐसा क्‍या हुआ?

सोना कितना हुआ सस्‍ता
  • 1/6

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोना और चांदी एक बड़ी गिरावट पर कारोबार कर रहा है. सोना अभी करीब 900 रुपये टूटकर 1,52,799 रुपये पर कारोबार कर रहा था. (Photo: Pexel)

सोने चांदी के दाम गिरे
  • 2/6

इसी तरह, चांदी की बात करें तो एमसीएक्‍स पर चांदी करीब 6000 रुपये सस्‍ती होकर 2,50,730 रुपये पर कारोबार कर रही थी. सोने-चांदी के दाम में यह गिरावट एमसीएक्‍स पर शाम 7 बजे कारोबार के दौरान आई. हालांकि, कुछ देर बाद ही इसमें रिकवरी देखने को मिली और चांदी सिर्फ 3000 रुपये टूटी थी, जबकि सोना 300 रुपये टूटा था.  (Photo: Reuters)

होर्मुज बंद
  • 3/6

सोने-चांदी के दाम में गिरावट ऐसे वक्‍त में आई है, जब जियो-पॉलिटिकल टेंशन हावी है. ईरान और अमेरिका के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता कंफर्म नहीं हो पा रही है. साथ ही होर्मुज रास्‍ता भी बंद हुआ है. जहाजों का आवागमन बाधित है, जिस कारण तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं.  (Photo: Representative/ITG)

Advertisement
तेल की कीमतों में तेजी
  • 4/6

तेल की कीमत 95 से 98 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जिस कारण डॉलर में मजबूती आई है और दुनिया भर में महंगाई का दबाव बढ़ चुका है. इस कारण सोने-चांदी के भाव में भी गिरावट आई है.  (Photo: Reuters)

रिकॉर्ड हाई से कितने सस्‍ते हुए सोना और चांदी
  • 5/6

गौरतलब है कि एमसीएक्‍स पर सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल 2.02 लाख रुपये है और चांदी का रिकॉर्ड हाई लेवल 4.39 लाख रुपये है. ऐसे में देखा जाए तो सोने का भाव रिकॉर्ड हाई से करीब 50 हजार रुपये और चांदी का भाव 1.90 लाख रुपये सस्‍ती हो चुकी है.  (Photo: Pexel)

डिस्‍क्‍लेमर
  • 6/6

नोट- सोना-चांदी में खरीदारी को लेकर अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें. Aajtak.in किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं देता है.  (Photo: Pexel)

Advertisement
Advertisement