scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

हर दिन ₹45 का निवेश, मिलेंगे 25 लाख... कमाल की ये LIC स्‍कीम!

हर वर्ग के लिए एलआईसी प्‍लान
  • 1/7

एलआईसी ने हर वर्ग के लिए योजनाओं का ऐलान किया है. बच्‍चों से लेकर बुजुर्गों तक योजनाए चलाई जा रही हैं, जो एक बड़ा लाभ दे सकती हैं. एलआईसी की इस योजना में भी आपको लाइफ कवर के साथ फिक्‍स्‍ड रिटर्न का लाभ दिया जाता है. 
 

25 लाख रुपये का लाभ
  • 2/7

एलआईसी ने हर वर्ग के लिए योजनाओं का ऐलान किया है. बच्‍चों से लेकर बुजुर्गों तक योजनाए चलाई जा रही हैं, जो एक बड़ा लाभ दे सकती हैं. एलआईसी की इस योजना में भी आपको लाइफ कवर के साथ फिक्‍स्‍ड रिटर्न का लाभ दिया जाता है. 
 

कौन सी है ये स्‍कीम? 
  • 3/7

कौन सी है ये स्‍कीम? 
इस स्‍कीम का नाम  न्‍यू जीवन आनंद पॉलिसी (New Jeevan Anand Policy) है. यह एक तरह की एंडोमेंट प्‍लान है, जिसमें सेविंग और इंश्‍योरेंस दोनों का फायदा दिया जाता है. 

Advertisement
25 लाख रुपये 
  • 4/7

25 लाख रुपये 
मैच्‍योरिटी पर फंड तैयार करने वाली और परिवार को बीमा कवर देने वाली इस स्‍कीम में हर महीने करीब 1300-1400 रुपये (हरदिन करीब 45 रुपये) निवेश करना होता है और इसे लंबे समय जैसे 30 से 35 साल तक जारी रखता है, तो मैच्‍योरिटी पर करीब 25 लाख रुपये तक की राशि मिल सकती है. 

बोनस का लाभ 
  • 5/7

बोनस का लाभ 
इस स्‍कीम में बोनस का भ लाभ दिया जाता है. एलआईसी इस योजना के तहत पॉलिसी होल्‍डर्स को समय-समय पर बोनस का भी लाभ देता रहता है. इसका लाभ है कि मैच्‍योरिटी पर पॉलिसी होल्‍डर्स का अमाउंट बढ़ जाता है. यह मैच्‍योरिटी पूरा होने पर फंड तो देती ही है. साथ ही मैच्‍योरिटी पूरा होने के बाद भी पॉलिसी के तहत व्‍यक्ति को बीमा कवर मिलता रहता है. यही बात इस स्‍कीम को औरों से अलग बनाती है. 

गारंटीड रिटर्न 
  • 6/7

गारंटीड रिटर्न 
यह स्कीम खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार की गई है, जो कम निवेश में सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न के साथ भविष्य के लिए बड़ी रकम बनाना चाहते हैं. मिडिल क्लास परिवारों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें रिस्‍क नहीं होता है और लंबे समय में एक मोटा फंड भी तैयार हो सकता है. 

सिर्फ 45 रुपये का निवेश एक अनुमान
  • 7/7

अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह भी जान लीजिए कि 45 रुपये का निवेश एक अनुमान है और असली प्रीमियम आपकी उम्र, पॉलिसी टर्म और कवर अमाउंट पर निर्भर करता है. इस कारण वित्तीय सलाहकार की मदद लेने के बाद ही निवेश करना चाहिए. 

Advertisement
Advertisement