scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

5 साल का प्रीमियम... जीवनभर मिलेगी इनकम, LIC की गजब है ये स्‍कीम!

LIC  की शानदार स्‍कीम
  • 1/8

अगर आप रिटायरमेंट के बाद के खर्चों को लेकर परेशान है और जीवनभर इनकम पाना चाहते हैं तो आज हम LIC की एक ऐसी स्‍कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप पांच साल तक प्रीमियम जमा करके जीवनभर कमाई कर सकते हैं. 
 

एलआईसी जीवन उत्सव पॉलिसी
  • 2/8

एलआईसी की यह योजना जीवन उत्सव पॉलिसी है. इस प्लान में पॉलिसीहोल्डर्स के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं. यह एक नॉन-लिंक्ड और नॉन-पार्टिसिपेटिंग इंडिविजुअल लाइफ इंश्योरेंस प्लान है. इसका मतलब है कि इसके बेनेफिट्स स्टॉक्स मार्केट्स के रिटर्न पर निर्भर नहीं हैं. इस योजना के तहत पॉलिसी होल्‍डर्स को रिस्‍क कवर भी दिया जाता है. 
 

प्रीमियम जमा करने की अवधि
  • 3/8

प्रीमियम जमा करने की अवधि
इस योजना के तहत 5 साल से लेकर 16 साल तक प्रीमियम चुकाने का विकल्प का विकल्‍प दिया जाता है. इसका मिनिमम बेसिक सम-अश्योर्ड 5 लाख रुपये है. अगर 30 साल का कोई व्यक्ति 5 लाख रुपये का बेसिक सम अश्योर्ड चाहता है और वह 5 साल के लिए प्रीमियम चुकाने का विकल्‍प चुनता है तो पांच साल के विकल्प में सालाना प्रीमियम 1,10,150 रुपये होगा. 

Advertisement
16 साल की अवधि पर कितना प्रीमियम
  • 4/8

अगर वह 8 साल के विकल्प को सेलेक्ट करता है तो यह 72,600 रुपये, 12 साल के विकल्प में सालाना प्रीमियम 44,275 रुपये और 16 साल के विकल्प में 30,025 रुपये होगा. 
 

10 फीसदी सालाना इनकम 
  • 5/8

10 फीसदी सालाना इनकम 
इस पॉलिसी के रेगुलर इनकम बेनेफिट ऑप्‍शन के तहत पॉलिसीहोल्‍डर्स की सालाना इनकम सम एश्‍योर्ड के 10 फीसदी होगी. 5 लाख रुपये के बेसिक सम एश्‍योर्ड पर यह सालाना 50 हजार रुपये होगी. प्रीतियम चुकाने का समय 5 साल होने पर इनकम पॉलिसी के 11वें साल से शुरू हो जाती है. यह पॉलिसीहोल्डर को जीवनभर मिलती रहती है. 

गारंटीड अतिरिक्‍त इनकम 
  • 6/8

गारंटीड अतिरिक्‍त इनकम 
एलआईसी जीवन उत्सव में पॉलिसी की शर्तों के मुताबिक, प्रीमियम चुकाने की अवधि के दौरान गारंटीड एडिशंस मिलता है. पॉलिसी के हर एलिजिबल ईयर में बेसिक सम एश्योर्ड के हर 1000 रुपये पर 40 रुपये का एडिशंस जुड़ जाता है. 5 लाख रुपये का बेसिक सम एश्योर्ड होने पर हर एलिबिजल ईयर में गारंटीड एडिशंस का अमाउंट 20,000 तक पहुंच जाता है.

 फ्लेक्सी इनकम का फायदा
  • 7/8

इस प्‍लान में फ्लेक्सी इनकम का फायदा मिलता है. यह पॉलिसीहोल्डर को इनकम को बाद के लिए टालने की इजाजत देता है. डेफर्ड अमाउंट पर पॉलिसी में तय रेट के हिसाब से इंटरेस्ट मिलता रहेगा. अभी ये रेट  सालाना 5.5 फीसदी है. 

मौत पर बेनिफिट और लोन का भी फायदा 
  • 8/8

मौत पर बेनिफिट और लोन का भी फायदा 
अगर पॉलिसी जारी रहने के दौरान पॉलिसीहोल्डर की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को पॉलिसी की शर्त के लिहाज से डेथ बेनेफिट्स मिलते हैं. इस योजना के तहत लोन की भी सुविधा दी जाती है. लोन का अमाउंट, इंटरेस्ट रेट और पेमेंट की अवधि पॉलिसी की शर्तों पर निर्भर होगी. 

Advertisement
Advertisement