scorecardresearch
 
Advertisement
बिज़नेस न्यूज़

अभी खरीदें या इंतजार करें? दिवाली से पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट

दिवाली से पहले सोना सस्‍ता
  • 1/7

दिवाली से ठीक पहले सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. जिस कारण अब खरीदारों और निवेशकों को एक अहम सवाल खड़ा हो गया है कि क्‍या यह सोना-चांदी खरीदने का सही मौका है? या फिर अभी और गिरावट का इंतजार करना चाहिए?

इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव
  • 2/7

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतों में इस सप्‍ताह के दौरान करीब 4 फीसदी की गिरावट आई है, जो चार महीने से ज्‍यादा समय में सोने का सबसे कमजोर विकली प्रदर्शन है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, महंगाई की नई चिंताओं और अमेरिका द्वारा सख्त मॉनिटरी पॉलिसी की उम्मीदों के चलते सोने की कीमत 4,000 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गई हैं. 

एक वीक में कितना सस्‍ता हुआ सोना? 
  • 3/7

एक वीक में कितना सस्‍ता हुआ सोना? 
इस गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिला है. MCX गोल्‍ड फ्यूचर सप्‍ताह भर में करीब 4 प्रतिशत गिर गया है और यह ₹1,42,024 प्रति 10 ग्राम के करीब बंद हुआ, जबकि एक सप्‍ताह के दौरान इसका न्‍यूनतम लेवल ₹1,41,334 था. शुक्रवार को फ्यूचर में 0.92 फीसदी या ₹1,315 की गिरावट आई और यह लगभग ₹1,41,994 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.   

Advertisement
24K सोने का भाव 5,560 रुपये घटी
  • 4/7

24K सोने का भाव 5,560 रुपये घटी
चेन्नई में, 24 कैरेट सोने की खुदरा कीमतों में सप्ताह भर में 3.85% की गिरावट आई, जिससे इसकी कीमत ₹1,48,190 प्रति 10 ग्राम से घटकर ₹1,42,480 हो गई, यानी ₹5,560 की कमी आई. शुक्रवार को, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹190 प्रति ग्राम घटकर ₹14,248 हो गई, जबकि 22 कैरेट आभूषण सोने की कीमत ₹175 प्रति ग्राम घटकर ₹13,060 हो गई.

सोने की कीमत क्‍यों गिर रही है? 
  • 5/7

सोने की कीमत क्‍यों गिर रही है? 
हूतियों के हमले के बाद सऊदी अरब में तनाव की स्थिति पैदा हो चुकी है, जिस कारण कच्‍चे तेल का दाम 116 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच चुका है. फेडरल रिजर्व की ओर से ब्‍याज दरें ऊंची रह सकती हैं. उच्च ब्याज दरें और ट्रेजरी यील्ड आमतौर पर सोने के आकर्षण को कम कर देते हैं, जिस कारण सोने के भाव में गिरावट आई है. 

कहां पर है सपोर्ट? 
  • 6/7

कहां पर है सपोर्ट? 
SEBI में रजिस्‍टर्ड ऑनलाइन ट्रेडिंग और वेल्थटेक फर्म एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर ने बताया कि बिकवाली के दौरान सोने की कीमत 4,000 डॉलर से नीचे गिरने के बाद COMEX पर सप्ताह के अंत में लगभग 4,008 डॉलर पर बंद हुई. तत्काल सपोर्ट 3,970-4,000 डॉलर है, जबकि इस सीमा से नीचे गिरने पर कीमतें 3,900 डॉलर तक गिर सकती हैं. 

घरेलू बाजार में, पोनमुडी ने एमसीएक्स गोल्ड के लिए ₹1,40,000-₹1,41,000 को तत्काल समर्थन क्षेत्र के रूप में पहचाना है. इस सीमा से नीचे टूटने पर कीमतें ₹1,37,500-₹1,38,300 की ओर जा सकती हैं. 

क्‍या अभी सोना खरीदना चाहिए?
  • 7/7

क्‍या अभी सोना खरीदना चाहिए? 
त्योहारी खरीदारी की योजना बना रहे लोग एक ही बार में पूरी रकम खर्च करने के बजाय किस्तों में खरीदारी करने पर विचार कर सकते हैं, क्‍योंकि अभी भी गिरावट की आशंका कम नहीं हुई है. हर गिरावट पर निवेशकों को थोड़ा-थोड़ा करके सोने में निवेश या खरीदारी करनी चाहिए. साथ ही लॉन्‍गटर्म के लिए इसमें बने रहना होगा. 

(नोट- किसी भी तरह की कीमती धातु में निवेश से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

Advertisement
Advertisement