क्या आप चाहते हैं कि रिटायमेंट के बाद आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े और जीवन भर कमाई होती रहे, तो फिर देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी की पॉलिसी आपके काम आ सकती हैं. इनमें एक खास प्लान है LIC Jeevan Umang Plan, जो 100 साल के लिए आपकी सालाना 80,000 रुपये की कमाई पक्की कर सकती है. (Photo: ITG)
100 साल तक पैसों की No-Tension
बच्चे, बूढ़े, महिलाओं समेत हर आयुवर्ग के लिए LIC प्लान ऑफर किए जाते हैं. वहीं जीवनभर इनकम के लिए बेहतरीन स्कीम की तलाश करने वाले लोगों के लिए LIC Jeevan Umang Policy शानदार ऑप्शन साबित हो सकती है. इसका पहला बेनेफिट तो ये है कि सरकार की एलआईसी स्कीम में किए गए निवेश पर सुरक्षा की गारंटी मिलती है, तो लाइफ कवर के साथ इसमें गारंटेड रिटर्न और वो भी 100 साल तक दिया जाता है. (Photo: File)
प्रीमियम पेमेंट के ये ऑप्शन
एलआईसी जीवन उमंग प्लान के बड़े फायदों के बारे में बताए, तो इसमें पॉलिसी होल्डर के लिए प्रीमियन पेमेट टर्म के तमाम ऑप्शन दिए जाते हैं, जो 15 साल, 20 साल, 25 साल और 30 साल हैं. इसमें से कोई भी चुना जा सकता है. वहीं कम से कम बेसिक सम एश्योर्ड दो लाख रुपये का लिया जा सकता है, जबकि अधितकम की लिमिट सेट नहीं है. (Photo: Reuters)
जीवन उमंग के ये बड़े फायदा
पॉलिसी कवर लेने पर इसमें 100 साल तक बेसिक सम एश्योर्ड (LIC Jeevan Umang Sum Assured) यानी मूल बीमा राशि के 8% का सालाना सर्वाइवल बेनिफिट मिलता है. इस बीच अगर पॉलिसीधारक का निधन 100 वर्ष का होने से पहले होता है, तो डॉक्युमेंट में दर्ज नॉमनी को एकमुश्त पेमेंट दिया जाता है या फिर वो किश्तों में इसे ले सकता है. (Photo: ITG)
90 रुपये सेविंग से 80000 की इनकम
अब सबसे बड़ी बात यें कि आखिर कैसे इस पॉलिसी को लेने के बाद 100 साल तक लगातार 80,000 रुपये की कमाई हो सकती है, जिससे बुढ़ापा बिना फाइनेंशियल परेशानी के मौज में कटे. तो इसका गणित बेहद आसान है. LIC Jeevan Umang Calculator से कैलकुलेशन करें, तो मान लीजिए कोई व्यक्ति 30 साल की उम्र में 10 लाख रुपये का जीवन उमंग बीमा कवर लेता है और पेमेंट टर्म 30 साल का चुनता है. अब इस हिसाब से तय अवधि में 9,48,990 रुपये भरने होंगे और उसका सालाना प्रीमियम 31,633 रुपये, छमाही प्रीमियम 15,996 रुपये, तिमाही प्रीमियम 8,088 रुपये और मंथली 2,696 रुपये आएगा. यानी रोजाना आपको सिर्फ करीब 90 रुपये बचाने हैं और लाइफ टाइम इनकम पक्की हो जाएगी. (Photo: Reuters)
कमाई का ये है फुल कैलकुलेशन
अब 90 रुपये प्रति दिन की सेविंग के साथ सालाना 31,633 रुपये जमा करने पर 30 साल बाद यानी 60 साल की उम्र से सम एश्योर्ड का 8 फीसदी मिलना शुरू हो जाता है. यानी 10 लाख रुपये के कवर पर 80,000 रुपये की सालाना कमाई स्टार्ट हो जाती है और ये 100 साल की उम्र तक मिलती रहती है. एक और खास बात ये है कि LIC Jeevan Umang पॉलिसी के तहत इसमें निवेश बिल्कुल टैक्स फ्री होता है. इसके साथ ही LIC Jeevan Umang में निवेश के जरिए इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स का लाभ भी लिया जा सकता है. (Photo: Pixabay)
(नोट- किसी भी निवेश से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.)