scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold Silver Target: चांदी में अचानक तेजी, क्या सोना 15 लाख रुपये का हो जाएगा?

सोने में तेजी
  • 1/7

सोने-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. वैसे सोने-चांदी की कीमत जनवरी 2026 की हाई से अभी भी बहुत नीचे है. अगर शुक्रवार की बात करें तो दिन भर सोने चांदी में दबाव देखने को मिला, लेकिन शाम में अचानक तेजी दर्ज की गई. (Photo: PTI)
 

चांदी में तेजी
  • 2/7

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार की शाम घरेलू और वायदा बाजार (MCX) में चांदी के दामों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. चांदी की कीमत 3000 रुपये बढ़कर 2.37 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई. जबकि दिन में ट्रेडिंग के दौरान भाव फिसलकर 2.30 लाख रुपये तक पहुंच गया था. यानी चांदी की कीमत शुक्रवार को निचले स्तर करीब 7000 रुपये ऊपर चढ़ चुकी है. कहा जा रहा है कि अचानक मांग बढ़ने से चांदी की कीमतों में 7000 रुपये किलो की बढ़ोतरी आई है. 

चांदी में तेजी
  • 3/7

विशेषज्ञों का कहना है कि सिर्फ निवेश ही नहीं, बल्कि सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर से आ रही भारी इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण चांदी की कीमतों में सुधार की संभावना है. 
 

Advertisement
निचले स्तर से सोने में सुधार
  • 4/7


वहीं सोने का भाव बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. जबकि कारोबार के दौरान सोने की कीमत गिरकर 1,50,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी. हालांकि इसी साल जनवरी में सोने की कीमत बढ़कर 1.91 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी. 
 

क्या ₹15 लाख पहुंचेगा सोना?
  • 5/7

क्या ₹15 लाख पहुंचेगा सोना?
पिछले दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार के जाने-माने अरबपति निवेशक और इलेक्ट्रम ग्रुप (Electrum Group) के चेयरमैन थॉमस काप्लान (Thomas Kaplan) का एक बयान सुर्खियों में है. काप्लान ने भविष्यवाणी की है कि लंबी अवधि में सोने की कीमतें 15 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकती हैं. हालांकि उन्होंने इसके लिए कोई टाइम नहीं बताया. 
 

लंबी अवधि में तेजी का अनुमान
  • 6/7

मौजूदा समय में सोने का भाव 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम है, लेकिन अगर थॉमस काप्लान का अनुमान सच साबित होता है, तो मौजूदा कीमत से सोने में लगभग 10 गुना तक की बढ़त हो सकती है. उनका मानना है कि भले ही आज सोने में दबाव देखने को मिल रहा है. लेकिन दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार की जा रही सोने की खरीदारी और वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती अनिश्चितता के चलते लंबी अवधि में सोने की कीमतों में जोरदार तेजी आ सकती है. (Photo: Getty)

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
  • 7/7


निवेशकों के लिए क्या है संकेत?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि सोने और चांदी दोनों ही कीमती धातुएं इस समय 'हाई-वोलैटिलिटी' के दौर से गुजर रही हैं. जहां एक तरफ चांदी अपनी औद्योगिक उपयोगिता और अचानक आ रही घरेलू मांग के दम पर उछाल मार रही है, वहीं सोने को वैश्विक आर्थिक असुरक्षा का सहारा मिल रहा है. निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे ऐसे भारी उतार-चढ़ाव वाले दौर में एकमुश्त निवेश करने के बजाय धीरे-धीरे खरीदारी करें. (Photo: AI)
(नोट: सोने-चांदी में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

Advertisement
Advertisement