scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Gold-Silver Price Big Fall: अमेरिका से झटका... 2 दिन में ₹12600 सस्‍ती हुई चांदी, सोना भी धड़ाम!

12600 रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हुई चांदी
  • 1/6

कमोडिटी मार्केट से लेकर सर्राफा बाजार तक सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट देखी जा रही है. दो दिनों के दौरान चांदी 12,600 रुपये से ज्‍यादा टूट चुकी है और सोने के भाव में भी इसी तरह की गिरावट आई है. आज भी MCX सोना और चांदी गिरकर कारोबार कर रहे हैं. (Photo: AP) 

आज कितना सस्‍ता हुआ सोना? 
  • 2/6

आज कितना सस्‍ता हुआ सोना? 
MCX पर शुक्रवार को सोना करीब 1200 रुपये टूटकर 150695 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था. वहीं चांदी की कीमत 2600 रुपये टूटकर 2,30,270 रुपये प्रति किलो पर आ गई. सोने-चांदी के भाव में इस गिरावट से पहले गुरुवार को भी बड़ी गिरावट हुई थी. (Photo: PTI) 

2 दिन में 12,600 रुपये गिरी चांदी 
  • 3/6

2 दिन में 12,600 रुपये गिरी चांदी 
एमसीक्‍स पर गुरुवार को चांदी 10,000 रुपये से ज्‍यादा गिरी थी, जबकि सोना 1200 रुपये गिरा था. दो दिनों के दौरान सोना 2000 रुपये से ज्‍यादा सस्‍ता हो चुका है और चांदी 12,600 रुपये से ज्‍यादा गिर चुकी है. यह गिरावट इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव में आई बड़ी गिरावट के बाद आई है. (Photo: AP) 

Advertisement
इंटनेशनल मार्केट में भी गिरावट 
  • 4/6

इंटनेशनल मार्केट में भी गिरावट 
ग्‍लोबल मार्केट में गोल्‍ड 1.32 फीसदी टूटकर 4,401.74 डॉलर प्रति औंस पर आ गया था. जबकि चांदी की बात करें तो यह 5.45 फीसदी गिरकर 64.908 डॉलर प्रति औंस पर थी. (Photo: AP) 

अमेरिका से बड़ा झटका
  • 5/6

अमेरिका से बड़ा झटका
सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट की खास वजह अमेरिका में आए महंगाई आंकड़े हैं. अमेरिका में महंगाई के मजबूत आंकड़े आए हैं, जिससे अब एक्‍सपर्ट्स ये उम्‍मीद लगा रहे हैं कि फेड रिजर्व ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है. जिस कारण रेट बढ़ोतरी की उम्‍मीद 80 फीसदी तक हो चुकी है. ऐसे में सोने और चांदी के भाव में दबाव दिखाई दे रहा है. (Photo: PTI) 

कच्‍चे तेल के दाम में उछाल
  • 6/6

कच्‍चे तेल के दाम में उछाल
सोने-चांदी के दाम में गिरावट की एक वजह मुनाफावसूली भी मानी जा रही है. वहीं दूसरी ओर, डॉलर भी मजबूत हो रहा है, क्‍योंकि कच्‍चे तेल की कीमत जियो-पॉलिटिकल तनाव के कारण ऊपर जा रही हैं. Brent Crude Oil 108 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है. (Photo: AP) 

 

(नोट- सोने और चांदी में किसी भी तरह का निवेश कर रहे हैं तो आपने एक्‍सपर्ट्स की सलाह लेकर ही खरीदारी करें.) 
 

Advertisement
Advertisement