scorecardresearch
 
Advertisement
यूटिलिटी

Best FD Interest Rates: ये बैंक FD पर दे रहे धांसू ब्याज, बुजुर्गों को 8.50% तक, देखें पूरी लिस्ट

बैंक एफडी पर मिल रहा धांसू ब्याज
  • 1/7

सुरक्षित निवेश के साथ ही फिक्स्ड डिपॉजिट यानी बैंक एफडी रिटर्न के मामले में भी पॉपुलर हैं. खासतौर पर सीनियर सिटीजंस को तमाम बैंक धांसू एफडी रेट्स ऑफर कर रहे हैं और इस मामले में सबसे आगे स्मॉल फाइनेंस बैंक हैं. इनमें ज्यादातर पर अलग-अलग अवधि की एफडी पर 8 फीसदी से अधिक इंटरेस्ट दिया जा रहा है. एक बैंक को 8.50% का ब्याज भी दे रहा है. (Photo: ITG)

वरिष्ठ नागरिकों के लिए शानदार ऑप्शन
  • 2/7

वरिष्ठ नागरिकों के लिए शानदार ऑप्शन
वरिष्ठ नागरिकों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट सबसे पॉपुलर निवेश ऑप्शन बना हुआ है, क्योंकि यह बाजार से जुड़े निवेशों में होने वाले जोखिमों और रिटर्न में उतार-चढ़ाव से दूर है और स्थिर व अनुमानित रिटर्न देता है. क्याोंकि इसमें ब्याज से निश्चित इनकम की गारंटी के साथ ही निवेश भी सुरक्षित माना जाता है. ज्यादातर बैंक अपने आम ग्राहकों को दी जाने वाले ब्याज दर की तुलना में सीनियर सिटीजंस और अति वरिष्ष नागरिकों को एक्स्ट्रा इंटरेस्ट बेनेफिट्स देते हैं. हालांकि यह फायदा अलग-अलग बैंक में टैन्योर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है. (Photo: GettyImage)

अगस्त में रिटर्न के मामले में ये बैंक अव्वल
  • 3/7

अगस्त में रिटर्न के मामले में ये बैंक अव्वल
अगस्त 2026 एफडी स्कीम्स पर मिल रहे ब्याज (Best FD Interest Rates In August) के मामले में अगस्त में छोटे फाइनेंस बैंक सबसे आगे हैं. इनमें शामिल शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (Shivalik Small Finance Bank FD Rates) चुनिंदा अवधियों पर 8.50% तक ब्याज की पेशकश कर रहा है. हालांकि, SBI, HDFC Bank, ICICI Bank जैसे बड़े बैंक भी एफडी पर तगड़ा ब्याज दे रहे हैं, लेकिन ये स्मॉल फाइनेंस बैंक से काफी कम है. (Photo: GettyImage)

Advertisement
इन छोटे बैंकों में फायदा ही फायदा 
  • 4/7

इन छोटे बैंकों में फायदा ही फायदा 
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजंस को 23 महीने 1 दिन से लेकर 27 महीने के फिक्स्ड डिपॉजिट पर रेग्युलर रेट्स 8.00%, जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% ब्याज दे रहा है. इसके अलावा जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 2-3 साल की एफडी पर 8.30%, यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 501 दिन की एफडी पर 8.30%, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 30 महीने की सावधि जमा पर 8.25%, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक    666 दिन की एफडी पर 8.25% और इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक    3 साल 1 दिन की एफडी पर 8.24% का ब्याज दे रहा है. (Photo: GettyImage)

बड़े बैंकों में मिल रहे ये FD Rates 
  • 5/7

बड़े बैंकों में मिल रहे ये FD Rates 
स्मॉल फाइनेंस बैंक के साथ ही अगर बात करें, बड़े बैंकों में एफडी पर दिए जा रहे ब्याज की, तो SBI 2-3 साल की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 6.90%, HDFC Bank लगभग 3 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.00%, ICICI Bank 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक की एफडी पर सीनियर ग्राहकों को 7.10% तक ब्याज दे रहा है. (Photo:ITG)

क्या स्मॉल फाइनेंस बैंक FD सुरक्षित हैं?
  • 6/7

क्या स्मॉल फाइनेंस बैंक FD सुरक्षित हैं?
Small Finance Banks का रेग्युलेशन भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा किया जाता है. इसके सात ही डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) द्वारा लागू इंश्योरेंस इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत प्रति जमाकर्ता प्रति बैंक 5 लाख रुपये तक की सीमा में कवर दिया जाता है, जो योजना के नियमों के अंतर्गत आता है. (Photo: GettyImage)

निवेश से पहले क्या देखना चाहिए? 
  • 7/7

निवेश से पहले क्या देखना चाहिए? 
यहां ध्यान रहे कि भले ही सीनियर सिटीजंस को अलग-अलग बैंक जोरदार एफडी ब्याज ऑफर कर रहे हैं, लेकिन निवेश से पहले वरिष्ठ नागरिकों को सिर्फ उच्च ब्याज दर के आधार पर FD Scheme का चयन नहीं करना चाहिए, बल्कि उन्हें बैंक की वित्तीय स्थिति, अवधि, समय से पहले निकासी की शर्तें और लागू जमा बीमा सीमा पर भी गौर करना जरूरी है और पूरी जांच परख के बाद ही निवेश करना चाहिए. (Photo: ITG)

Advertisement
Advertisement