scorecardresearch
 

401 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी 7,560 के पार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बड़े उछाल के साथ बंद हुआ. कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए.

Advertisement
X
सेंसेक्स और निफ्टी में 1.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त
सेंसेक्स और निफ्टी में 1.5 फीसदी से ज्यादा की बढ़त

शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बड़े उछाल के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 401 अंकों की बढ़त के साथ 24,871 पर और निफ्टी 139 अंकों की बढ़त के साथ 7,564 पर बंद हुआ.

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 122.26 अंकों की गिरावट के साथ 24,347.31 पर खुला और 401 अंकों या 1.64 फीसदी की बढ़त के साथ 24,871 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 24,912 के ऊपरी और 24,340 के निचले स्तर को छुआ.

का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 11.30 अंकों की कमजोरी के साथ 7,413.35 पर खुला और 139 अंकों या 1.87 फीसदी की बढ़त के साथ 7,564 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,576 के ऊपरी और 7,403 के निचले स्तर को छुआ.

Advertisement

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में बढ़त
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में तेजी का रुख देखने को मिला. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.02 फीसदी की बढ़त के साथ 10,417 पर पहुंचा. वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1.07 फीसदी की बढ़त के साथ 10,870 पर पहुंचा.

Advertisement
Advertisement