scorecardresearch
 
आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 39 अंक गिरकर बंद

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स कारोबारी सत्र के अंत में 39 अंकों की गिरावट के साथ 26,265 पर और निफ्टी 1.15 अंकों की गिरावट के साथ 7,954 पर बंद हुआ.

Advertisement
X
महागठबंधन के बीच कड़े मुकाबले के अनुमान से बाजार गिरा

का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 20.19 अंकों की गिरावट के साथ 26,284.01 पर खुला और 39 अंकों या 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 26,265 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,439 के ऊपरी और 26,190 के निचले स्तर को छुआ.

(एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 1.10 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 7,956.55 पर खुला और 1.15 अंकों या 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 7,954 पर बंद हुआ. दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,003 के ऊपरी और 7,926 के निचले स्तर को छुआ.

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स
मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में गिरावट का रुख देखने को मिला. बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 10,827 पर पहुंचा. वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.60 फीसदी की गिरावट के साथ 11,052 पर पहुंचा.

Advertisement

कारोबारियों ने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव से जुड़े एक्जिट पोल में भाजपा नीत राजग और जदयू-राजद-कांग्रेस के महागठबंधन के बीच कड़े मुकाबले के अनुमान से बाजार का रुझान प्रभावित हुआ.

Advertisement
Advertisement