scorecardresearch
 

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मजबूती, 41 अंकों की बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 75.24 अंकों की बढ़त के साथ 28,498.72 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.7 अंकों की बढ़त के साथ 8,796.35 पर खुला.

Advertisement
X
रुपये में 85 पैसे की मजबूती
रुपये में 85 पैसे की मजबूती

देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को मजबूती का रुख बना हुआ है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.41 बजे 40.72 अंकों की मजबूती के साथ 28,464.20 पर, जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 9.45 अंकों की बढ़त के साथ 8,784.10 पर कारोबार करते देखे गए.

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सुबह 75.24 अंकों की बढ़त के साथ 28,498.72 पर, जबकि (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.7 अंकों की बढ़त के साथ 8,796.35 पर खुला.

रुपये में 85 पैसे की मजबूती
शुक्रवार के कारोबारी सत्र में एक डॉलर के मुकाबले रुपया 85 पैसे की मजबूती के साथ 66.85 पर खुला है, जबकि गुरुवार के सत्र में एक के मुकाबले भारतीय रुपया 1 पैसे की मजबूती के साथ 66.95 के स्तर पर बंद हुआ था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement