scorecardresearch
 

पूर्व SBI चीफ अरुंधति भट्टाचार्य को सोना पड़ा जमीन पर,ये थी वजह

भारतीय स्टेट बैंक को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली बैंक की पूर्व चीफ अरुंधति भट्टाचार्य को जमीन पर सोना पड़ा. एसबीआई चीफ के तौर पर लाखों रुपये की सैलरी लेने वाली भट्टाचार्य को मजबूरन ये कदम उठाना पड़ा.

Advertisement
X
एसबीआई की पूर्व चीफ को कारपेट पर सोन पड़ा
एसबीआई की पूर्व चीफ को कारपेट पर सोन पड़ा

को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने वाली बैंक की पूर्व चीफ अरुंधति भट्टाचार्य को जमीन पर सोना पड़ा. एसबीआई चीफ के तौर पर लाखों रुपये की सैलरी लेने वाली भट्टाचार्य को मजबूरन ये कदम उठाना पड़ा.

दरअसल वह की मुंबई से लंदन जाने वाली फ्लाइट बीएस198 से सफर कर रही थीं. इस दौरान विमान में गड़बड़ी  होने पर इसमें सवार लोगों को न सिर्फ 19 घंटे फंसे रहना पड़ा, बल्क‍ि उन्हें कई तरह की परेशानी भी उठानी पड़ी.

विमान में धुआं भरने की श‍िकायत आने के बाद उसे अजरबैजन के बाकू हवाई अड्डे पर उतारा गया. उड़ान भरने के कुछ घंटों बाद ही इसे यहां डायवर्ट कर द‍िया गया था.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान को कई घंटों तक एयरपोर्ट लाउंज में रुकना पड़ा. अखबार ने अरुंधति से बातचीत के आधार पर बताया कि इस दौरान ऐसे हालात पैदा हुए कि उन्हें कारपेट पर ही सोना पड़ा. उन्होंने बताया कि विमान में काफी गड़बड़‍ियां आ गई थीं. इस वजह से विमान को कई  घंटों तक यहीं रुकना पड़ा.

Advertisement

 बता दें कि अरुंधत‍ि भट्टाचार्य  ने 1977 में बतौर के तौर पर भारतीय स्टेट बैंक जॉइन किया था. तब से लेकर आज तक उन्होंने अपने काम से लोगों के दिलों पर राज किया है.

अरुंधति ने अपने बैंक के करियर को काफी चुनौती भरा कहा. उन्होंने बताया इतने सालों में काम, के साथ काफी शहर भी बदले.

Advertisement
Advertisement