scorecardresearch
 

नौसेना के लिए जहाज बनाएगा रिलायंस, अनि‍ल अंबानी करेंगे 5 हजार करोड़ का निवेश

रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने नौसेना के लिए जहाज निर्माण की नई इकाई में 5,000 करोड़ का निवेश करने की घोषणा की है. उन्होंने कहा, एक अनुमान के अनुसार भारतीय नौसेना पनडुब्बी बेड़े और विमान वाहक पोतों के बेड़े के आधुनिकीकरण के लिए 15 साल में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक या करीब 20,000 करोड़ रुपये सालाना खर्च करेगी.

Advertisement
X
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी
रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी

रक्षा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ाते हुए रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने 5,000 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश के साथ नौसेना के लिए जहाज निर्माण की नई इकाई लगाने की घोषणा की है. उन्होंने कहा कि कारखाना विशाखापत्त्नम के पास पूर्वी तट से सटे रामबिली में स्थापित किया जाएगा.

हजारों श्रमिकों के लिए रोजगार बढ़ेंगे
इसके साथ ही इसमें कर रक्षा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न उपकरणों का भी विनिर्माण किया जाएगा और इससे हजारों कुशल श्रमिकों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे. आंध्र प्रदेश शिखर सम्मेलन में अंबानी ने कहा कि यह रिलायंस समूह के गुजरात के पीपावाव में मौजूदा संयंत्र का पूरक होगा और इसका भारतीय नौसेना के लिए रणनीतिक संपत्ति तैयार करने पर जोर होगा.

15 साल में 3 लाख करोड़ ये ज्यादा खर्च
उन्होंने कहा, एक अनुमान के अनुसार भारतीय नौसेना पनडुब्बी बेड़े और विमान वाहक पोतों के बेड़े के आधुनिकीकरण के लिए अधिक या करीब 20,000 करोड़ रुपये सालाना खर्च करेगी. इसको देखते हुए प्रस्तावित वैश्विक स्तर के कारखाने के लिये काफी अवसर हैं.

Advertisement

आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा निवेश
अंबानी ने कहा, शुरू में इसमें 5,000 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और आंध्र प्रदेश में किसी एक जगह पर सबसे बड़ा निवेश होगा. विविध कारोबार से जुड़े समूह के चेयरमैन ने यह भी कहा कि रिलायंस समूह का आंध्र प्रदेश के साथ मजबूत कारोबारी गठजोड़ है और उसने और राज्य में बिजली से लेकर दूरसंचार में हजारों नौकरियां सृजित की है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement