scorecardresearch
 
रेलवे ने पहले किराया बढ़ाने की घोषणा की फिर फैसले को रोका

यात्री किराये और मालभाड़े में बढ़ोतरी की घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर रेलवे ने यह कहते हुए शुक्रवार को इसे रोक दिया कि दरों में संशोधन का निर्णय अगली सरकार करेगी. किराया और मालभाड़ा बढ़ाने की घोषणा के समय को लेकर हुई आलोचना का सामना करने के बाद रेलवे ने इस निर्णय को टाल दिया.

Advertisement
X
Symbolic Image

रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बयान जारी कर रेलवे बोर्ड को किराया बढ़ाने का निर्णय अगली सरकार पर छोड़ने का निर्देश दिया. रेलवे द्वारा जारी बयान में कहा गया, 'यह सूचना मिली है कि रेल मंत्री मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर किराया वृद्धि और मालभाड़ा वृद्धि का निर्णय अगले परामर्श तक लंबित कर दिया गया है और इस संबंध में प्रस्ताव नई सरकार के सामने रखा जाएगा.'

इससे पहले, रेलवे ने 20 मई से यात्री किरायों में 14.2 प्रतिशत और माल भाड़े में 6.5 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की थी. हालांकि, बाद में एक नई अधिसूचना जारी कर कहा गया कि 20 मई से किराए में वृद्धि अगले परामर्श तक के लिए लंबित की जाती है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement