सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया में फिर से श्रमिक अशांति का माहौल बन रहा है. कंपनी के पायलटों की एक यूनियन के ज्यादातर सदस्य, फ्लाइट कमांडरों को श्रमिक वर्ग से बाहर करने की श्रम मंत्रालय की अधिसूचना के खिलाफ हड़ताल पर जाने का मन बना रहे हैं.
सूत्रों के मुताबिक, (आईसीपीए) की केन्द्रीय कार्यकारी समिति अगले दो दिनों में एयर इंडिया प्रबंधन को हड़ताल का एक नोटिस भेज सकती है.
आईसीपीए के महासचिव प्रवीण के. कीर्ति ने सदस्यों को भेजी सूचना में कहा है, ‘‘हम आपको (आईसीपीए सदस्यों) सूचित करना चाहेंगे कि गोपनीय डाक मतदान में हमारे सदस्यों द्वारा भागीदारी कर जिस तरह का समर्थन दिया गया है, क्षेत्रों ने हड़ताल के पक्ष में मतदान किया है.’’ यह एसोसिएशन पूर्ववर्ती इंडियन एयरलाइन्स के करीब 670 पायलटों का प्रतिनिधित्व करता है.
गौरतलब है कि आईसीपीए ने 31 अगस्त और 9 सितंबर के बीच अपने सभी चार क्षेत्रों-उत्तर पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में ‘गोपनीय मतदान’ कराया जिसमें सदस्यों से यह राय ली गई कि क्या श्रम मंत्रालय की अधिसूचना के खिलाफ हड़ताल पर जाना चाहिए.
इनपुट : भाषा