scorecardresearch
 

गुरुग्राम में लग्जरी फ्लैट, BMW कार... फिर भी 'गरीब', डॉक्टर ने बताया क्या है 'आधुनिक गरीबी'

सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आज के कॉर्पोरेट युवाओं की मानसिक स्थिति का एक कड़वा सच बयां किया है. वीडियो में गुरुग्राम के एक ऐसे युवक का जिक्र है जिसके पास 40 लाख की सैलरी और BMW कार तो है, लेकिन मन की शांति और जीवन का कोई उद्देश्य नहीं है.

Advertisement
X
40 लाख सालाना कमाने वाला भी कैसे गरीब? (Photo-Pexels)
40 लाख सालाना कमाने वाला भी कैसे गरीब? (Photo-Pexels)

आज के दौर में अमीर और गरीब की परिभाषा बदल गई है. अक्सर हम सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों को देखते हैं जिनका पैकैज लाखों में हैं लेकिन खुद को गरीब बताते हैं. ऐसा ही एक मामला गुरुग्राम के एक शख्स का है जिसका सालाना पैकैज 40 लाख है, लेकिन वो खुद को गरीब महसूस करता है.  

सफलता और अमीरी की परिभाषा क्या है, आमतौर पर लोग कहेंगे एक शानदार पैकेज, लग्जरी कार और एक आलीशान घर. लेकिन गुड़गांव के एक शख्स की कहानी इस सोच पर सवालिया निशान लगाती है. वह व्यक्ति सालाना 40 लाख रुपये कमाता है, उसके पास BMW कार है और वह एक 2BHK फ्लैट में रहता है, लेकिन इसके बावजूद वह खुद को "गरीब" महसूस करता है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक डॉक्टर ने ये किस्सा शेयर किया है. 

डॉ. सनी गर्ग ने इंस्टाग्राम पर बताया कि कैसे बदलती और बेहतर होती लाइफस्टाइल लोगों की सोच और मानसिक शांति को प्रभावित कर रही है. डॉ. गर्ग के अनुसार, इस व्यक्ति के पास पैसों की कोई कमी नहीं है. आर्थिक आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए, तो वह देश के सबसे ज़्यादा कमाने वाले लोगों की लिस्ट में शामिल है, लेकिन इसके बावजूद वह एक अजीब से मानसिक तनाव और हीनभावना से जूझ रहा है. उसे हर वक्त यह डर सताता है कि वह जिंदगी की इस दौड़ में दूसरों से पीछे छूट रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स बोले- बढ़ेगी घरों की सेल

क्या है गरीबी की परिभाषा?

डॉ. सनी गर्ग अपना वीडियो शेयर करते हुए बताते हैं उनके क्लीनिक में 34 साल का युवक आया वो शानदार सैलरी, BMW कार और एक बेहतरीन घर होने के बावजूद बेहद मायूस था और उसने डॉक्टर से कहा कि वह खुद को बहुत गरीब महसूस करता है, जिसके कारण उसे रात में नींद भी नहीं आती. दरअसल, वह युवक एक ऐसे सामाजिक दबाव में जी रहा था जहां उसे लगता था कि उसके आसपास के लोग उससे कहीं बेहतर कर रहे हैं और वह खुद जिंदगी की रेस में पीछे छूट गया है. डॉ. गर्ग के अनुसार, यह समस्या आज के शहरी प्रोफेशनल्स में बेहद आम हो चुकी है, जिसका असली कारण पैसे की कमी नहीं बल्कि दूसरों से लगातार की जाने वाली तुलना है. वह युवक पहले अपनी सफलता को अपने गृहनगर के लोगों के नजरिए से देखता था, लेकिन अब वह सोशल मीडिया और प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म्स पर दिखने वाले युवा स्टार्टअप फाउंडर्स से खुद की तुलना करने लगा है. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dr Sunny Garg (@drsunnygarg)

आंकड़ों के लिहाज से वह शख्स भारत के सबसे अमीर 1% लोगों में शामिल है, लेकिन डॉ. गर्ग इसे 'आधुनिक गरीबी' कहते हैं , जहां आमदनी बढ़ने के साथ इंसान की उम्मीदें और इच्छाएं उससे दस गुना ज्यादा तेजी से बढ़ने लगती हैं, जिससे हमेशा एक अधूरेपन का अहसास बना रहता है.  

Advertisement

बातचीत के दौरान जब डॉक्टर ने उससे तीन बुनियादी सवाल पूछे कि क्या उसे कभी लगा कि उसके पास जो है वो काफी है, वह इतनी कड़ी मेहनत किसके लिए कर रहा है, और क्या उसकी जिंदगी में कोई ऐसा काम है जो पैसे से न जुड़ा हो तो युवक के पास कोई संतोषजनक जवाब नहीं था, इससे साफ हो गया कि समस्या आर्थिक तंगी की नहीं बल्कि जीवन में संतुष्टि और स्पष्टता की कमी की थी. डॉक्टर ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब जिंदगी का हर फैसला सिर्फ पैसे के तराजू पर होने लगता है, तो इंसान एक मशीन बन जाता है.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement