scorecardresearch
 

गुरुग्राम में लैम्बॉर्गिनी के लग्जरी घरों की भारी डिमांड, पहले फेज के सभी फ्लैट बिके

गुरुग्राम में लग्जरी घरों की मांग के बीच टोनिनो लैम्बॉर्गिनी रेजिडेंस के पहले चरण की सभी इकाइयां बिक गई हैं. सिग्नेचर ग्लोबल और इटली के लग्जरी ब्रांड टोनिनो लैम्बॉर्गिनी अब इस परियोजना का दूसरा चरण लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं.

Advertisement
X
ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की बढ़ रही है मांग (Photo-PTI)
ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की बढ़ रही है मांग (Photo-PTI)

गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में ब्रांडेड आवासीय परियोजनाओं की मांग बढ़ती जा रही है. रियल एस्टेट डेवलपर सिग्नेचर ग्लोबल और इटली के लग्जरी लाइफस्टाइल ब्रांड टोनिनो लैम्बॉर्गिनी ने अपनी परियोजना टोनिनो लैम्बॉर्गिनी रेजिडेंस के पहले चरण की सभी यूनिट्स के बिकने की घोषणा की है. कंपनी के मुताबिक, अब जल्द ही इस परियोजना का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा, जिसमें पहले चरण के लगभग बराबर संख्या में आवास होंगे.

यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर-71 में सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) पर विकसित किया जा रहा है. दोनों चरणों को मिलाकर इसमें कुल 812 प्रीमियम रेजिडेंस होंगे, लगभग 12.40 एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में 3, 4 और 4.5 BHK के विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: 2030 तक 1 ट्रिलियन डॉलर का होगा भारत का रियल एस्टेट बाजार, जानें कहां मिलेंगे निवेश के मौके

भारत में Tonino Lamborghini का पहला रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट

टोनिनो लैम्बॉर्गिनी के जरिए इटली का यह लग्जरी लाइफस्टाइल ब्रांड भारतीय रेजिडेंशियल रियल एस्टेट बाजार में प्रवेश कर रहा है. इस प्रोजेक्ट में ब्रांड की इटालियन डिजाइन शैली को सिग्नेचर ग्लोबल के रियल एस्टेट डेवलपमेंट अनुभव के साथ जोड़ा गया है.

यह परियोजना SG SPR Estate का हिस्सा है, जो एक इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट है, इसमें रेजिडेंशियल, कमर्शियल और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाओं को एक साथ विकसित किया जा रहा है. कंपनी का लक्ष्य ऐसे घर तैयार करना है, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ डिजाइन और प्राइवेसी पर भी विशेष ध्यान दिया जाए.

Advertisement

41 मंजिल के पांच टावर, प्राइवेसी पर जोर

प्रोजेक्ट में पांच टावर बनाए जा रहे हैं, प्रत्येक टावर में जमीन के ऊपर 41 मंजिलें होंगी. इसके तहत प्रत्येक कोर में चार रेजिडेंस रखने की योजना है, जिससे निवासियों को अधिक प्राइवेसी मिल सके. इस प्रोजेक्ट में 'वर्टिकल विलेज' कॉन्सेप्ट अपनाया गया है, जिसके तहत ऊंची इमारतों के भीतर भी हरियाली और खुले स्थानों को महत्व दिया गया है. वहीं, 'सोशल रिबन' कॉन्सेप्ट के जरिए साझा और खुले स्थानों को इस तरह विकसित किया जाएगा कि निवासी आपस में जुड़ सकें.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार और सोने को टक्कर दे रहा मुंबई का प्रॉपर्टी मार्केट, लोग जमकर लगा रहे हैं पैसा

प्रोजेक्ट को इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (IGBC) की प्लेटिनम रेटिंग भी मिली है, जो उसकी ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन व्यवस्था में सर्वोच्च रेटिंग है.

इटालियन डिजाइन और अंतरराष्ट्रीय आर्किटेक्ट की टीम

प्रोजेक्ट की डिजाइनिंग में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों की टीम शामिल है. Tonino Lamborghini Total Living की क्रिएटिव डायरेक्टर एंजेला क्रिगर इस परियोजना की अंतरराष्ट्रीय डिजाइन टीम का नेतृत्व कर रही हैं. न्यूयॉर्क की Handel Architects मुख्य आर्किटेक्ट है. इंटीरियर डिजाइन की जिम्मेदारी कार्लोस रॉसी के पास है.

Tonino Lamborghini S.p.A. के संस्थापक और अध्यक्ष टोनिनो लेम्बोर्गिनी ने पहले चरण की सभी यूनिट बिकने पर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके डिजाइन विजन को मिली पहचान है. कंपनी का उद्देश्य भारतीय बाजार में इटालियन जीवनशैली का एक अलग अनुभव पेश करना है.

Advertisement

ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की बढ़ती मांग

Signature Global (India) Ltd. के संस्थापक और चेयरमैन प्रदीप कुमार अग्रवाल के मुताबिक, पहले चरण को मिली प्रतिक्रिया से वैश्विक डिजाइन और लग्जरी सुविधाओं वाले घरों की बढ़ती मांग का संकेत मिलता है, उन्होंने कहा कि ब्रांडेड रेजिडेंस लग्जरी रियल एस्टेट के प्रमुख सेगमेंट के रूप में उभर रहे हैं.

उन्होंने Savills की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि भारत में 2032 तक करीब 25 अल्ट्रा-लग्जरी ब्रांडेड रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट पूरे होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया के शीर्ष 10 ब्रांडेड रेजिडेंशियल बाजारों में भी शामिल है.

यह भी पढ़ें: रियल एस्टेट में विदेशी निवेशकों ने खींचे हाथ, अब घरेलू निवेशकों के भरोसे बाजार

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement