scorecardresearch
 

दिल्ली के पॉश इलाके में 15 करोड़ का फ्लैट, 31 जुलाई को नीलामी, ऐसे करें अप्लाई

इस ई-नीलामी से होने वाली बंपर कमाई का इस्तेमाल दिल्ली की पुरानी और जर्जर हो चुकी सरकारी आवास कॉलोनियों की सूरत बदलने के लिए किया जाएगा.

Advertisement
X
दिल्ली अपंना घर खरीदने का मौका (Photo-ITG)
दिल्ली अपंना घर खरीदने का मौका (Photo-ITG)

दिल्ली के सबसे पॉश और वीवीआईपी इलाके चाणक्यपुरी के पास रहने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर है. एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड राजधानी के सरोजिनी नगर इलाके में स्थित अपने बेहद आलीशान प्रोजेक्ट 'एवेन्यू टॉवर' के 262 लग्जरी अपार्टमेंट्स की ई-नीलामी करने जा रहा है. 
 
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके में ई-नीलामी के जरिए 262 लग्जरी अपार्टमेंट बेचने की तैयारी कर रहा है, जिसमें प्रत्येक फ्लैट की शुरुआती कीमत 15 करोड़ रुपये से अधिक तय की गई है.

ये अपार्टमेंट सरोजिनी नगर में डिप्लोमैटिक एन्क्लेव के पास स्थित एनबीसीसी के 'एवेन्यू टॉवर' प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं. इस बिक्री से करीब 4,400 करोड़ रुपये का राजस्व जुटने की उम्मीद है. रिपोर्ट के अनुसार, नीलामी से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल सरोजिनी नगर, नेताजी नगर, श्रीनिवासपुरी और कस्तूरबा नगर सहित 'जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन' कॉलोनियों के पुनर्विकास के लिए किया जाएगा. यह पुनर्विकास एक 'सेल्फ-फाइनेंसिंग' मॉडल के तहत किया जा रहा है, जिससे सरकार सार्वजनिक खजाने पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना पुरानी आवासीय कॉलोनियों का आधुनिकीकरण कर सकेगी.

यह भी पढ़ें: लाखों के फ्लैट, सड़कों पर रेंगती गाड़ियां...नोएडा एक्सटेंशन के 'महाजाम' का अंत कब

ई-नीलामी की समयसीमा 

इच्छुक खरीदारों को 30 जुलाई तक 'सिक्योरिटी मनी' जमा करनी होगी, जबकि प्री-बिड बैठक 24 जुलाई के लिए निर्धारित की गई है. ऑनलाइन ई-नीलामी 31 जुलाई को होगी, और सबसे ऊंची बोली लगाने वालों को अपार्टमेंट आवंटित किए जाएंगे.

Advertisement

प्रीमियम आवास 

'एवेन्यू टॉवर्स' प्रोजेक्ट के तहत नौ आवासीय टॉवरों में 262 फोर-बेडरुम अपार्टमेंट बनाए गए हैं, जिनमें से प्रत्येक टॉवर 10 मंजिला है. हर मंजिल पर दो से तीन अपार्टमेंट होंगे जो स्काईवॉक के जरिए आपस में जुड़े होंगे. इसके साथ ही एक कॉमन क्लब हाउस और लैंडस्केप वाले खुले मैदान की सुविधा मिलेगी.

ये अपार्टमेंट तीन कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध होंगे, जिनका सेलेबल एरिया लगभग 4,200 वर्ग फुट, 4,300 वर्ग फुट और 4,700 वर्ग फुट है, जबकि कार्पेट एरिया लगभग 2,518 वर्ग फुट से 2,598 वर्ग फुट के बीच है. प्रत्येक अपार्टमेंट के साथ तीन डेडिकेटेड  पार्किंग स्पेस भी मिलेंगे.

प्रोजेक्ट ब्रोशर के अनुसार, एवेन्यू टॉवर्स को एक सस्टेनेबल ग्रीन रेजिडेंशियल डेवलपमेंट के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसमें 50,000 वर्ग फुट का क्लब हाउस, स्काई गार्डन, लैंडस्केप ग्रीनरी, ओपन-एयर जिम, योग डेक, रेजिडेंट्स लाउंज, पेट पार्क  विशाल बालकनी और टैरेस, टॉवर-विशिष्ट एंट्रेंस लॉबी, ड्रॉप-ऑफ पोर्च और 3.22 मीटर की फ्लोर-टू-फ्लोर ऊंचाई शामिल है.

यह भी पढ़ें: 12 फ्लैट, सी-फेसिंग आलीशान घर, कितना है आमिर का रियल एस्टेट साम्राज्य

2 साल में पजेशन

आम तौर पर सरकारी या प्राइवेट प्रोजेक्ट्स में लोगों को पजेशन मिलने में सालों का इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इस प्रोजेक्ट के साथ ऐसा नहीं है. एवेन्यू टॉवर्स को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी यानी रेरा (RERA) से मंजूरी मिल चुकी है, जिसका मतलब है कि खरीदारों का पैसा और उनके अधिकार पूरी तरह सुरक्षित हैं. सरकारी निर्माण कंपनी एनबीसीसी का दावा है कि अगले दो साल के भीतर यानी तय समय सीमा में इन आलीशान फ्लैट्स का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा.

Advertisement

लगभग 32,000 करोड़ रुपये के इस बड़े जीपीआरए पुनर्विकास कार्यक्रम का उद्देश्य 12,970 पुराने सरकारी क्वार्टरों को 21,083 आधुनिक आवासीय इकाइयों से बदलना है, साथ ही राजधानी में अतिरिक्त वाणिज्यिक स्थान, सामाजिक बुनियादी ढांचा और टिकाऊ शहरी सुविधाएं तैयार करना है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement