scorecardresearch
 

क्‍यों आई बाजार में तेजी? 800 अंक चढ़ा सेंसेक्‍स, 1.35 लाख करोड़ की कमाई

बुधवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी देखने को मिला, जिस कारण निवेशकों ने बंपर कमाई कर डाली. खासकर आईटी और बैंक निवेशकों की वेल्‍थ ज्‍यादा बढ़ी.

Advertisement
X
शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: AI Generated)
शेयर बाजार में शानदार तेजी. (Photo: AI Generated)

शेयर बाजार में बुधवार को शानदार तेजी देखने को मिला. फार्मा, आईटी और बैंकों में अच्छी तेजी के कारण सेंसेक्‍स 790 अंक चढ़कर 76991 पर क्‍लोज हुआ. वहीं निफ्टी 197 अंक चढ़कर 24,021 पर क्‍लोज हुआ. निफ्टी बैंक में सबसे अच्‍छी तेजी देखने को मिली, जिस कारण यह 966 अंक चढ़ गया. 

बीएसई के टॉप 30 शेयरों में से 7 शेयर गिए हुए थे, जबकि बाकी 23 शेयरों में तेजी रही. सबसे ज्यादा उछाल इंडिगो के शेयरों में करीब 5 फीसदी और ट्रेंट के शेयरों में करीब 4 फीसदी की रही. आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और टीसीएस जैसे शेयर भी चढ़कर कारोबार कर रहे थे. एनटीपीसी और टाटा स्‍टील के शेयरों में करीब 2 फीसदी की गिरावट रही. 

निवेशकों की शानदार कमाई 
इस शानदार तेजी के कारण आज निवेशकों ने 1 लाख 35 हजार करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. बीएइसई मार्केट कैपिटलाइजशन मंगलवार को 475.10 लाख करोड़ रुपये का था, जो आज बढ़कर 476.45 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया. ऑटो, मेटल और हेल्‍थकेयर सेक्‍टर में गिरावट देखने को मिली. बाकी सभी सेक्‍टर्स ग्रीन जोन में बंद हुए. आईटी और प्राइवेट बैंक के शेयरों में सबसे ज्‍यादा उछाल देखने को मिला. 

Advertisement

क्‍यों आई शेयर बाजार में तेजी? 

  1. कच्‍चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली है. ब्रेंट क्रूड ऑयल 1 फीसदी गिरकर 76 डॉलर प्रति बैरल पर आ चुका है, जिससे भारतीय सेक्‍टर को सपोर्ट मिला है और लागत में कमी आने का अनुमान है. 
  2. विदेशी निवेशकों ने मंगलवार को भारतीय बाजार में खरीदारी की है. उन्‍होंने 17.86 करोड़ रुपये की खरीदारी की है. 
  3. अमेरिका और भारत के बीच डील पूरी होने जा रही है. जल्‍द ही इसका ऐलान किया जा सकता है. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारत और अमेरिका डील के आखिरी चरण में पहुंच गए हैं. कुछ दिनों में इसका ऐलान किया जा सकता है और हस्‍ताक्षर हो सकते हैं. 
  4. एशियन मार्केट में शानदार रिकवरी देखने को मिली है. साउथ कोरिया का मार्केट कोस्‍पी और हेंग सेंग मार्केट में रैली आई है.

147 शेयर 52 वीक के हाई पर
बीएसई के 4,430 शेयरों में से 2,215 शेयरों में तेजी आई, जबकि 2,034 शेयर गिरे और बाकी 181 शेयर अनचेंज रहे. 147 शेयर 52 वीक के हाई पर कारोबार कर रहे थे, जबकि 63 शेयर 52 वीक के लो पर थे. 11 शेयरों में अपर सर्किट लगा और बाकी 7 शेयर 52 वीक के लो पर थे. 

Advertisement

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement