scorecardresearch
 

US में एक फैसला... ग्लोबल मार्केट में कोहराम, सेंसेक्स-निफ्टी का क्या होगा?

US To Japan Market Big Fall: अमेरिका से लेकर जापान तक शेयर बाजारों में तगड़ा गिरावट देखने को मिल रही है. दूसरी ओर क्रूड ऑयल की कीमत में फिर से आग लग गई है और ये 120 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है.

Advertisement
X
अमेरिकी फेड के फैसले से सहमे ग्लोबल मार्केट. (Photo: Reuters)
अमेरिकी फेड के फैसले से सहमे ग्लोबल मार्केट. (Photo: Reuters)

भारतीय शेयर मार्केट के लिए गुरुवार को विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे हैं. जहां बीते कारोबारी दिन अमेरिकी शेयर बाजार भरभराकर टूटे, तो वहीं ज्यादातर एशियाई शेयर बाजार खुलने के साथ ही क्रैश नजर आए. जापान का निक्केई इंडेक्स 600 अंक से ज्यादा, तो हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स 350 अंक से अधिक फिसल गया. सेंसेक्स-निफ्टी के लिए बड़ा संकेतक माना जाने वाला गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) भी गिरावट के साथ रेड जोन में कारोबार करता दिखाई दिया है. ये गिरावट अमेरिका से आई एक खबर के बाद देखने को मिली है. दरअसल, अमेरिकी फेड रिजर्व ने पॉलिसी रेट को एक बार फिर स्थिर रखने का फैसला किया है. 

अमेरिका में एक फैसले का असर!
अमेरिका में होने वाले किसी भी फैसले का असर आमतौर पर दुनियाभर में देखे को मिलता है. बुधवार को US Fed Reserve ने एक बार फिर पॉलिसी रेट्स को स्थिर रखा. ये लगाार तीसरी बार है, जबकि फेड ने रेट कट न करने का फैसला लिया है. यानी US Policy Rates 3.5%-3.75% पर यथावत रहेगा. 

फेड के फैसले का सीधा असर अमेरिकी शेयर बाजार पर देखने को मिला था और कारोबार के दौरान Dow Jones 300 अंक फिसल गया था. फेड ने वेस्ट एशिया में टेंशन पर फोकस किया और एनर्जी प्राइस में तगड़े इजाफे के साथ ही सप्लाई चेन में रुकावट के ग्लोबल जोखिम पर चर्चा करने के बाद ये फैसला लिया, जिसकी वजह से महंगाई दर का स्तर हाई बना हुआ है. 

जापान से हांगकांग तक कोहराम 
अमेरिकी शेयर बाजारों के अलावा गुरुवार को ओपनिंग के साथ ही एशियाई शेयर मार्केट भी क्रैश नजर आए हैं. Japan Nikkei 612 अंक की गिरावट लेकर 59,304 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि Hongkong Hangseng 350 अंक फिसलकर 25,796 पर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा South Korea KOSPI भी गिरावट के साथ रेड जोन में ट्रेड कर रहा था. ब्रिटेन के FTSE-10 Index में बड़ी 120 अंकों की गिरावट देखने को मिली है. 

Advertisement

Gift Nifty में उथल-पुथल 
ज्यादातर एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) के लिए संकेतक माना जाने वाले गिफ्ट निफ्टी में भी तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. शुरुआती कारोबार में ग्रीन जोन में ओपन होने के बाद ये अचानक गिरावट के साथ लाल निशान पर कारोबार करने लगा. 

गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन सेंसेक्स-निफ्टी जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए थे. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 609 अंक की तेजी लेकर 77,496 पर क्लोज हुआ था, तो वहीं एनएसई का निफ्टी इंडेक्स 182 अंक की बढ़त के साथ 24,177 पर बंद हुआ था. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement