scorecardresearch
 

Multibagger: केवल तीन साल में 5 गुना हो गया पैसा, इस साल भी निवेशकों को जमकर मिला रिटर्न

Multibagger Stock: देव इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के शेयर पर दांव लगाने वाले निवेशक आज जबरदस्त फायदे में हैं. 42 रुपये का शेयर 200 रुपये के पार पहुंच गया है. एक साल में ये स्टॉक 60 फीसदी से अधिक ऊपर भागा है. लेकिन शुक्रवार को इसमें गिरावट दर्ज की गई थी.

Advertisement
X
इस स्टॉक ने दिया तगड़ा रिटर्न.
इस स्टॉक ने दिया तगड़ा रिटर्न.

शेयर मार्केट (Share Market) सटीक कैलकुलेशन का खेल है. अगर आपने सही कंपनी के शेयर पर पैसे लगा दिए, तो वो आपको मालामाल बना देंगे. ऐसा ही कुछ देव इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों ने अपने निवेशकों के लिए किया है. जिन निवेशकों ने इस कंपनी के शेयर में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश किए थे, उन्हें जबरदस्त रिटर्न मिला है. 239.15 करोड़ रुपये की मार्केट वैल्यू वाली एक स्मॉल-कैप कंपनी देव इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन सेक्टर में काम करती है.

एक साल में 200% के करीब रिटर्न

देव इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी की स्टॉक एक्सचेंजों में लिस्टिंग 17 अप्रैल 2017 को 42 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस के साथ हुई थी. इसके बाद से कंपनी के शेयरों ने जबरदस्त उड़ान भरी है. पिछले 3 साल में स्टॉक ने 473 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. पिछले एक साल में स्टॉक ने 194.72 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है.

हाई और लो प्राइस

ईयर टू डेट (YTD) आधार पर 2022 में अब तक स्टॉक में 61.47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. NSE पर स्टॉक ने (13-अक्टूबर-2022) 254.60 रुपये के 52 वीक के हाई लेवल को छुआ था. इसका 52 वीक का सबसे लो स्तर 102.50 रुपये रहा है. मौजूदा शेयर प्राइस के अनुसार, ये स्टॉक अपने उच्च स्तर से 15.55 फीसदी गिरा है. वहीं, अपने निचले स्तर से 109.75 फीसदी ऊपर ट्रेड कर रहा है.

Advertisement

बीते शुक्रवार को देव इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का स्टॉक बंद भाव पर 5 दिन, 10 दिन, 20 दिन और 50 दिनों के सिंपल मूविंग एवरेज (SMA) से नीचे नजर आया है. हालांकि, 100 दिन और 200 दिन के सिंपल मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार करते देखा गया.

गिरावट के साथ हुआ था बंद

शुक्रवार को कंपनी के शेयर 3.17 फीसदी की गिरावट के साथ 215.00 रुपये पर क्लोज हुए थे. पिछले एक महीने में ये शेयर सात फीसदी से अधिक गिरा है. लेकिन लॉन्ग टर्म वाले निवेशकों के लिए ये स्टॉक फायदे का सौदा साबित होता हुआ है.

शुक्रवार को थी मार्केट में तेजी

बीते शुक्रवार को भारतीय शेयर मार्केट में जरदस्त तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स 1.95 फीसदी या 1,181.34 अंक चढ़कर 61,795 पर क्लोज हुआ था. वहीं, एनएसई का निफ्टी 1.78 फीसदी या 321.50 अंक की तेजी के साथ 18,349 पर क्लोज हुआ था. आज भी मार्केट में तेजी की उम्मीद जताई जा रही है. (नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

Advertisement
Advertisement