scorecardresearch
 

Paytm को बड़ा झटका, RBI ने रद्द किया पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस... जानें आपके पैसे सेफ रहेंगे या नहीं?

भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है और बैंकिंग सेवाएं तुरंत प्रभाव से बंद कर दी गई हैं. RBI ने कहा कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित है और बैंक के पास सभी जमा लौटाने के लिए पर्याप्त फंड मौजूद है.

Advertisement
X
पेटीएम को आरबीआई की ओर से बड़ा झटका लगा है (Photo: ITG)
पेटीएम को आरबीआई की ओर से बड़ा झटका लगा है (Photo: ITG)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड का लाइसेंस रद्द कर दिया है. इसका मतलब है कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक अब बैंकिंग का कोई भी काम नहीं कर सकती. ये फैसला तुरंत लागू हो गया है. RBI ने साफ कहा है कि बैंक में जिन लोगों के पैसे जमा हैं वो सुरक्षित हैं और उन्हें वापस मिलेंगे. RBI अब इस बैंक को बंद करने के लिए हाईकोर्ट में भी जाएगा.

ये पहली बार नहीं है जब RBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड पर कार्रवाई की हो. इससे पहले भी RBI ने बैंक में पालन न किए जाने वाले नियमों और मैनेजमेंट की कमियों को लेकर चेतावनी दी थी. लेकिन हालात नहीं सुधरे और अब RBI ने सबसे कड़ा कदम उठाते हुए लाइसेंस ही रद्द कर दिया.

RBI ने लाइसेंस क्यों रद्द किया?

RBI ने इसके लिए चार बड़े कारण बताए हैं. पहला कारण ये है कि बैंक का काम ऐसे तरीके से चलाया जा रहा था जो बैंक और उसके ग्राहकों के लिए नुकसानदायक था.

दूसरा कारण ये है कि बैंक का मैनेजमेंट यानी बैंक चलाने वाले लोगों का तरीका ऐसा था जो ग्राहकों और आम लोगों के हित में नहीं था.

तीसरा कारण ये है कि RBI को लगा कि इस बैंक को चलते रहने देने से कोई फायदा नहीं होगा, न बैंक को न देश को.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका की लाडला बच्चा योजना...' ट्रंप के प्‍लान पर Paytm फाउंडर ने ली चुटकी!

चौथा और सबसे बड़ा कारण ये है कि बैंक ने वो शर्तें पूरी नहीं कीं जो RBI ने पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस देते वक्त लगाई थीं.

लोगों के पैसों का क्या होगा?

RBI ने ये भरोसा दिलाया है कि जिन लोगों ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक में पैसे जमा किए हुए हैं उनके पैसे बिल्कुल सुरक्षित हैं. ग्राहकों को घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

अब क्या होगा?

बैंक की सभी बैंकिंग सेवाएं तुरंत बंद हो गई हैं. RBI अब हाईकोर्ट में जाएगा और बैंक को कानूनी तरीके से बंद करने की प्रक्रिया शुरू करेगा. इसे मतलब बै कि बैंक का सारा हिसाब-किताब बंद करके उसे पूरी तरह खत्म करना.

इनपुट: चेतन भूटानी
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement