scorecardresearch
 

सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें 22-24 कैरेट गोल्ड के भाव में कितने रुपये की आई गिरावट, देखें आज का रेट

18 May Goldp-Silver Rates: इंटरनेशनल लेवल पर सोने की कीमत में आ रही ग‍िरावट का असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी देखने को मिल रहा है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 18 मई को घरेलू बाजार में सोना-चांदी के दाम गिरे हैं. हालांकि, 24 कैरेट गोल्ड का रेट अभी भी 1 लाख 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. आइए जानते हैं सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
X
ibjarates के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 57 हजार रुपये के पार (फाइल फोटो- ITG)
ibjarates के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 57 हजार रुपये के पार (फाइल फोटो- ITG)

भारतीय सर्राफा बाजार में 18 मई को सोना-चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, सोमवार को बाजार खुलने के साथ 999 शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट सोने का रेट 1 लाख 57 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है, जो बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार शाम को 1 लाख 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक था. वहीं, चांदी की कीमत भी अब गिरावट के साथ 2 लाख 66 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गई है. 

ibjarates.com पर सुबह जारी किए गए रेट्स के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 157189 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 22 कैरेट सोने का रेट 144564 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

बता दें कि केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम रेट जारी नहीं किए जाते हैं. आइए देखते हैं बीते कारोबारी दिन, शुक्रवार 15 मई की शाम की तुलना में आज कितना सस्ता हुआ सोना और चांदी.

18 May 2026 को कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना और चांदी?

  शुद्धता शुक्रवार, 15 मई शाम का भाव सोमवार, 18 मई सुबह का भाव रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 158210 157821  389 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 157577 157189  388 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  144920 144564  356 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 118658 118366  292 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 92553 92325  228 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      268500

266778

Advertisement
  1722 रुपये सस्ती

बीते कारोबारी दिन यानी 15 मई को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 158159
  • शाम का रेट-  158210

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  144874
  • शाम का रेट-  144920

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. गोल्ड-सिल्वर की इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Advertisement