scorecardresearch
 

Gold Price Today: आज भी महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें 3 दिसंबर को क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 76308 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) सुबह महंगा होकर 76503 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है.

Advertisement
X
Gold-Silver Price
Gold-Silver Price

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 03 दिसंबर, 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. सोना अब 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 90 हजार रुपये प्रति किलो है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76503 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 90000 रुपये है.

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 76308 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) सुबह महंगा होकर 76503 रुपये पहुंच गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी की कीमत में उछाल आया है.

आज 22 कैरेट गोल्ड के रेट
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76197 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 70077 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 57377 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 44754 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोना-चांदी आज कितने रुपये हुआ महंगा?

  शुद्धता सोमवार शाम के रेट मंगलवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     76308 76503 195 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      76002 76197 195 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      69898 70077 179 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      57231 57377 146 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      44640 44754 114 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      88611 90000 1389
 रुपये महंगी

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

Advertisement

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

अलग से लगते हैं मेकिंग चार्ज और टैक्स

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement