scorecardresearch
 

सोना हुआ सस्ता! 22 कैरेट गोल्ड अब 1 लाख 30 हजार से कम, चांदी की बढ़ी कीमत, देखें आज का रेट

Gold-Silver Rates: महीने के आखिरी दिन आज, 30 जून 2026 को 23-24 कैरेट सोने के रेट में गिरावट आई है, जबकि चांदी के दाम बढ़े हैं. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से कम है, जबकि चांदी फिर 2 लाख 23 हजार के पार पहुंच गई है. आइए जानते हैं क्या है सोना और चांदी का लेटेस्ट रेट.

Advertisement
X
Gold Price Today 30 June 2026: 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार (फाइल फोटो- ITG)
Gold Price Today 30 June 2026: 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 40 हजार के पार (फाइल फोटो- ITG)

भारतीय सर्राफा बाजार में महीने के आखिरी कारोबार दिन यानी 30 जून को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. लेटेस्ट रेट के मुताबिक, 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने की कीमत अभी भी 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव बढ़ोतरी के बाद फिर 2 लाख 23 हजार रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंच गया है, जो बीते दिन शाम के समय 2 लाख 20 हजार से नीचे था. 

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, मंगलवार, 30 जून 2026 की सुबह 22 कैरेट यानी 916 शुद्धता वाला सोना 449 रुपये की मामूली बढ़ोतरी के साथ ₹129991 प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है. जबकि 23-24 कैरेट गोल्ड के रेट में गिरावट आई है.

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से अधिक होते हैं.

30 जून को क्या है सोना-चांदी की कीमत?

ibjarates.com, Gold-silver rates today 30 june 2026

Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी कितना रुपये महंगा या सस्ता हुआ?

  शुद्धता सोमवार शाम का रेट मंगलवार
सुबह का रेट
कितना सस्ता या महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 141421 140382 1039 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 140855 139820 1035 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 129542 129991 449 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 106066 105287  779 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 82731 82124  607 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  219980 223670  3690 रुपये महंगी

बता दें कि 29 जून 2026, सोमवार सुबह के मुकाबले शाम को सोना-चांदी सस्ता हुआ था. IBJA के मुताबिक, 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का भाव सुबह 141911 रुपये था, जो शाम के समय गिरावट के साथ 141421 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया था. वहीं, चांदी का भाव भी 221600  रुपये से गिरकर 219980 रुपये प्रति किलो तक आ गया था.

Advertisement

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी रेट टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. बता दें कि ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार सुबह और शाम यानी दिन में दो बार सोना और  चांदी की कीमतें जारी की जाती हैं. जबकि सरकारी छुट्टी और रविवार एवं शनिवार को गोल्ड-सिल्वर के रेट्स अपडेट नहीं किए जाते हैं.

---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement