scorecardresearch
 

Stock Upper Circuit: इस शेयर में रोज लग रहा अपर सर्किट, क्या आपके पास है?

Stock Market में उथल-पुथल के बीच आईटी और क्लाउड सर्विस प्रोवाइडर कंपनी का शेयर ताबड़तोड़ तेजी के साथ निवेशकों को मालामाल कर रहा है और रोजाना अपर सर्किट हिट कर रहा है.

Advertisement
X
छह महीने में निवेशकों का पैसा इस शेयर ने किया डबल. (Photo: ITG)
छह महीने में निवेशकों का पैसा इस शेयर ने किया डबल. (Photo: ITG)

शेयर बाजार में मंगलवार को तगड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स तूफानी तेजी के साथ कारोबार करता नजर आया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 170 अंक से ज्यादा फिसलकर ट्रेड कर रहा था. लेकिन इस बीच एक कंपनी का शेयर गदर मचाए हुए हैं और इसमें रोजाना अपर सर्किट लग रहा है. 

ये स्टॉक है E2E Networks का शेयर, जो आईटी और क्लाउड सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी है और ये अपने निवेशकों के लिए बेहद ही कम समय में पैसे छापने की मशीन बन गया है. इस मल्टीबैगर स्टॉक (Multibagger Stock) ने सिर्फ एक महीने में ही करीब 50 फीसदी का धांसू रिटर्न दिया है. 

रोज इस शेयर में अपर सर्किट 
E2E Networks Share ने जुलाई में दनादन अपर सर्किट के साथ गदर मचाते हुए निवेशकों को मालामाल किया था, तो वहीं अब अगस्त महीने की शुरुआत में भी इसकी चाल तेज नजर आ रही है. महज पांच कारोबारी दिनों में ही ये 15 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है और मंगलवार को लगातार दूसरे दिन इसमें अपर सर्किट (E2E Networks Upper Circuit) लगा है.    

मंगलवार को ये शेयर 552 रुपये पर ओपन हुआ और एक झटके में 5 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 570.15 रुपये पर जा पहुंचा, जो ई2ई नेटवर्क्स शेयर का 52 वीक का नया हाई लेवल भी है. शेयर में लगातार तेजी के चलते कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन भी उछलकर 11710 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. बता दें कि जून महीने में ही ये शेयर 10 टुकड़ों में बंटा था. 

Advertisement

1 लाख को बनाया 39 लाख रुपये
Multibagger Stocks की लिस्ट में शामिल इस शेयर ने बीते पांच साल से भी कम समय में अपने निवेशकों को ताबड़तोड़ 3873 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है और E2E Networks Price 13 अप्रैल 2022 के 14 रुपये से उछलकर 570 रुपये के पार निकल गया है. इस हिसाब से देखें, तो अगर 14 रुपये के भाव पर किसी निवेशक ने 1 लाख रुपये का निवेश किया होगा और उसे अब तक होल्ड रखा होगा, तो उसकी रकम बढ़कर अब 39,73,000 रुपये हो गई होगी. 

छह महीने में पैसा डबल 
न सिर्फ पांच साल में, बल्कि इस शेयर में पैसे लगाने वालों को कम समय में भी धांसू रिटर्न हासिल हुआ है. इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि E2E Networks Share ने 132 फीसदी का रिटर्न देते हुए सिर्फ छह महीने में ही अपने निवेशकों का पैसा दोगुने से ज्यादा कर दिया है. पिछले एक साल में इस स्टॉक के प्राइस में 353 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और रिटर्न 165 फीसदी रहा है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement