scorecardresearch
 

Diwali-Chhath Train Travel: दिवाली-छठ पर जाना है घर, नहीं मिला कन्फर्म ट्रेन टिकट, ये तरीका आएगा काम

Diwali-Chhath पर अपने घर जाना है, लेकिन ट्रेन की कन्फर्म टिकट नहीं मिल रही है, तो फिर आप ऐसी स्थिति में कुछ खास तरीकों को अपनाकर अपने सफर को आसान बना सकते हैं और अपनों के बीच खुशियां मना सकते हैं.

Advertisement
X
दिवाली और छठ पर ट्रेन के सफर के लिए अपनाएं खास टिप्स. (Photo: ITG)
दिवाली और छठ पर ट्रेन के सफर के लिए अपनाएं खास टिप्स. (Photo: ITG)

त्योहारों का सीजन है और हर कोई अपने घर जाने की तैयारी में है. खासतौर पर किफायती और आरामदायक मानी जाने वाली ट्रेन का टिकट बुक करना मुश्किल हो गया है. Diwali और छठ में अब कुछ ही दिन बाकी है और ऐसे में रेलवे स्टेशनों पर भीड़ के नजारे दिखने शुरू हो गए हैं. इन सबके बीच भारतीय रेलवे की ओर से तमाम स्पेशल फेस्टिव ट्रेनें शुरू की गई हैं और की जा रही हैं. त्योहारों पर अक्सर कन्फर्म टिकट की मारामारी देखने को मिलती है, अगर आपके साथ भी ये समस्या आ रही है, तो कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं और आप अपनों के बीच पहुंचकर ये त्योहार सेलिब्रेट कर सकते हैं.

कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल
अक्सर दीवाली या फिर छठ पूजा के मौके पर स्टेशनों पर भारी भीड़ होती है. किसी भी तरह से यात्री अपने घर पहुंचने की कोशिश में नजर आते हैं. त्योहार के ऐन पहले के दिनों में ट्रेन टिकट कन्फर्म होना बेहद मुश्किल हो जाता है. कन्फर्म रेल टिकट पाने के लिए यात्री को अपनी यात्रा तारीख से 60 दिन पहले ही रिजर्वेशन विंडो के जरिए टिकट बनवाने की सुविधा मिली है, लेकिन इनमें भी कन्फर्म टिकट फिलहाल बड़ी चुनौती बनी नजर आती है. ऐसे में कुछ खास ट्रिक्स आपके काम आ सकती हैं और आप अपनों के बीच पहुंचकर त्योहार सेलिब्रेट कर सकते हैं. 

इस तरीके से आसान होगा सफर 
आप चाहते हैं कि त्योहारी भीड़-भाड़ में फंसकर यात्रा न करनी पड़े और अपने घर आसानी से पहुंच सकें, तो अभी आप एक ट्रिक अपना सकते हैं. आपको करना ये होगा कि सीधे दिल्ली से पटना की ट्रेन में अगर कन्फर्म टिकट का नहीं मिल पा रहा है या वेटिंग बहुत लंबी दिख रही है, तो फिर आप ब्रेक जर्नी का तरीका इस्तेमाल कर सकते हैं. लंबी दूसरी की ट्रेन में टिकट नहीं मिल पाने की स्थिति में आप टुकड़ों में टिकट बुक कर सकते हैं, इससे टिकट कन्फर्मेशन का चांस बढ़ जाता है.

Advertisement

Delhi To Bihar जाना है, तो उदाहरण के लिए पहले दिल्ली से कानपुर का टिकट बुक कर सकते हैं और उसके साथ ही कानपुर से अगली ट्रेन का टिकट पटना तक बुक कर सकते हैं. इसके पीछे वजह ये है कि कई यात्री कानपुर-लखनऊ जैसे बड़े स्टेशनों तक यात्रा करने वाले भी होते हैं. इससे उनके उतरते समय खाली वाली सीट आपको मिलने की संभावना बढ़ जाती है. 

करना होगा सिर्फ ये काम
इस ट्रिक के लिए आप अपने रूट पर चलने वाली दूसरी ट्रेनों की जांच कर लें, कई बार ऐसा देखने को मिलता कि आप जिस ट्रेन से जाने का प्लान कर रहे हैं, उसमें टिकट न मिले, लेकिन उसी रूट की दूसरी ट्रेन में जगह खाली हो. लेकिन अगर होम टाउन स्टेशन का टिकट नहीं मिल रहा, तो जांचें कि बीच के किसी मुख्य रेलवे स्टेशन से टिकट मिल सकता है या नहीं, इस स्थिति में आप पहले अपने डेस्टिनेशन से उस स्टेशन तक का टिकट बुक करें और उसके साथ ही उस स्टेशन से गंतव्य तक की बुकिंग कर लें.

इस प्रोसेस में आपका थोड़ा समय ज्यादा लग सकता है, लेकिन आप आराम से अपने घर पहुंच सकते हैं. हालांकि, जरूरी नहीं कि बीच के स्टेशन से टिकट कन्फर्म मिल ही जाए, लेकिन संभावना जरूर बढ़ जाती है.

Advertisement

स्पेशल ट्रेन में टिकट मिलने की उम्मीद
इसके अलावा त्योहारों पर इंडियन रेलवे की ओर से चलाई जाने वालीं फेस्टिव स्पेशन ट्रेनों में टिकट मिलने की संभावना ज्यादा रहती है. अगर आपकी ट्रेन में टिकट नहीं मिल पा रहा है, तो आप स्पेशल ट्रेनों का रुख कर सकते हैं. रेलवे की तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग की सुविधा लेकर टिकट बुक करा सकते हैं, हालांकि इसमें कुछ एक्स्ट्रा चार्ज देना होता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement